Skip to main content

ताजा खबर

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोहित शर्मा का दिल छू लेने वाला फैन मोमेंट; देखें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोहित शर्मा का दिल छू लेने वाला फैन मोमेंट; देखें

Rohit Sharma (Source X)

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के जश्न के दौरान एक अनोखा पल देखने को मिला, जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक युवा फैन के साथ खास मोमेंट वायरल हो गया। स्टाइलिश सूट में रोहित शर्मा, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पास बैठे थे। तभी एक युवा फैन ने उनके बल्ले पर ऑटोग्राफ मांगा।

रोहित ने मुस्कुराते हुए ऑटोग्राफ दिया, जिसके बाद फैन वहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद वह वापस लौटकर आया और रोहित को फिस्ट बंप देकर चला गया। इस दिल जीत लेने वाले पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाई देंगे रोहित शर्मा

इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज का अगला अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी, जो टी20 सीरीज के बाद होगी। यह सीरीज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के नजरिए से बेहद ही महत्वपूर्ण है। रोहित बतौर कप्तान और सलामी बल्लेबाज खुद को फॉर्म में लाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

लंबे समय के बाद घरेलू क्रिकेट खेलेंगे रोहित शर्मा

रोहित ने 23 जनवरी को मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। उन्होंने तर्क दिया कि लगातार बढ़ते अंतरराष्ट्रीय मैचों के कारण ही वे घरेलू क्रिकेट में नहीं खेल पा रहे हैं। उन्होंने कहा-

“पिछले छह-सात सालों में, अगर आप पीछे जाएं और हमारा कैलेंडर देखें, तो ऐसा कोई समय नहीं आया जब हम 45 दिनों तक घर पर बैठे रहे हों और क्रिकेट चल रहा हो। आपको वह समय तब मिलता है जब आप आईपीएल खत्म कर लेते हैं और उसके तुरंत बाद कुछ नहीं होता है। लेकिन अगर आप हमारा घरेलू सीजन देखें, तो यह अक्टूबर – शायद सितंबर में शुरू होता है – और फरवरी-मार्च तक खत्म हो जाता है।”

“और यही वह समय है जब भारत बहुत ज़्यादा [अंतर्राष्ट्रीय] क्रिकेट खेलता है। इसलिए, जो खिलाड़ी कुछ निश्चित प्रारूपों में नहीं खेल रहे हैं और उनके पास समय है, और फिर घरेलू क्रिकेट हो रहा है, तो वे खेलेंगे।”

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी रोहित शर्मा का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...