Skip to main content

ताजा खबर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में मुंबई की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर: रिपोर्ट्स

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने कथित तौर पर आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को कप्तान नियुक्त किया है, जबकि पृथ्वी शॉ को भी टीम में जगह मिली है। 23 नवंबर से शुरू होने वाली सीनियर चयन समिति ने रविवार को यह निर्णय लिया।

तो वहीं इस फैसले को लेकर अगर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स की मानें, तो अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी देने की नियुक्ति सबसे छोटे प्रारूप में उनके प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड के कारण की गई है। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने कुल तीसरी बार खिताब को अय्यर की कप्तानी में अपने नाम किया था। अगर ऐसा हुआ, तो मुंबई रणजी टीम के कप्तान अंजिक्य रहाणे अय्यर की कप्तानी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

दूसरी ओर, 23 नवंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ की भी वापसी हुई हैं, जिन्हें फिटनेट कारणों की वजह से मुंबई की रणजी टीम में शामिल नहीं किया गया था। तो वहीं इस टीम इंजरी की वजह से कुछ स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। इस सीजन मुंबई की ओर से SMAT में शिवम दुबे, मुशीर खान और तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे इंजरी की वजह से नहीं खेल पाएंगे।

लेकिन इस सब के बावजूद मुंबई की टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी गहराई नजर आ रही है। टीम में शम्स मुलानी और शार्दुल ठाकुर जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो टीम को दोनों ही क्षेत्रों में संतुलन प्रदान करते हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024-25 के लिए मुंबई टीम का फुल स्क्वाॅड

पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, श्रीराज घरत, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, ईशान मूलचंदानी, सिद्धेश लाड, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, सागर छाबड़िया, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, योगेश पाटिल, हर्ष तन्ना, इरफान उमैर, विनायक भोईर, कृतिक हनागावाड़ी, शशांक अटर्ड, जुनेद खान।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...