Skip to main content

ताजा खबर

सैम कोंटास ने टीम इंडिया के खिलाफ वार्म अप मैच में शतक जड़ने के बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

सैम कोंटास ने टीम इंडिया के खिलाफ वार्म अप मैच में शतक जड़ने के बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

Sam Kontas (Pic Source-X)

19 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंटास ने टीम इंडिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच में प्राइम मिनिस्टर XI की ओर से खेलते हुए शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने 97 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की पारी खेली थी। सैम कोंटास की इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।

इस वार्म अप मैच में युवा बल्लेबाज ने मोहम्मद सिराज और आकाश दीप के खिलाफ बेहतरीन शॉट्स खेले। उन्होंने किसी भी भारतीय गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। बता दें कि, टीम इंडिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया गया था।

मैच खत्म होने के बाद सैम कोंटास ने यह इच्छा जाहिर की है कि वो भविष्य में जसप्रीत बुमराह का सामना करना चाहते हैं। WA Today के मुताबिक सैम कोंटास ने कहा कि, ‘मैं थोड़े समय से देख रहा था। जसप्रीत बुमराह के पास काफी कला है और वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनका सामना भी एक दिन जरूर कर सकूं। मुझे अपने खेल पर पूरा आत्मविश्वास है। मैं जमकर अभ्यास कर रहा हूं ताकि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने जबरदस्त प्रदर्शन कर सकूं।

मैं टिम पेन के साथ भी काफी अभ्यास कर रहा हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि आप अच्छे इंटेंट के साथ खेले और विरोधी टीम के ऊपर दबाव डाल सके। इसे आप 46 ओवर खेल की तरह देखें। यही वजह है कि मैं चीजों को साधारण बनाना चाह रहा था और अपनी योजना के तहत ही बल्लेबाजी कर रहा था।’

टीम इंडिया ने वॉर्म अप मैच में प्राइम मिनिस्टर XI को दी मात

वार्म अप मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्राइम मिनिस्टर XI 240 रन पर ऑलआउट हो गई। सैम कोंटास के अलावा जैक क्लेटॉन ने 40 रन बनाए जबकि हेनो जैकब्स ने 61 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा ने चार विकेट झटके।

टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को आसानी से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने 50 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने 42* रन बनाए जबकि नीतीश रेड्डी ने भी 42 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेलना है।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...