Skip to main content

ताजा खबर

सैम कोंटास ने खुद किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों श्रीलंका टेस्ट की ऑस्ट्रेलिया टीम से किया गया उन्हें रिलीज?

Sam Kontas (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच को सैम कोंटास ने मिस कर दिया था। हाल ही में युवा खिलाड़ी ने इस मैच को मिस करने को लेकर अपना पक्ष रखा है।

बता दें कि, सैम कोंटास ने हाल ही में भारत के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। भारत के खिलाफ युवा खिलाड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। सैम कोंटास को श्रीलंका दौरे की ऑस्ट्रेलिया टीम में भी शामिल किया गया था लेकिन उन्हें इस टेस्ट सीरीज के बीच में ही बिना मैच में भाग लिए रिलीज कर दिया। यही नहीं टीम मैनेजमेंट ने उस्मान ख्वाजा के साथ विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को ओपनिंग का जिम्मा सौंपा।

सैम कोंटास ने CODE Sports को बताया कि, ‘जब मुझे टीम में शामिल किया गया था तो मुझे बहुत ही सम्मानित महसूस हुआ था। यही नहीं स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा जैसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से मुझे काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में पता चला। इन मुश्किल परिस्थिति में कैसी बल्लेबाजी की जाए इसके बारे में उन्होंने मुझे काफी बताया। मुझे समझ में आ गया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। यह मेरे लिए काफी बड़ी सीख है और मुझे टेस्ट टीम में वापस शामिल होने के लिए एक और मौका दिया गया है और इसे मैं दोनों हाथों के साथ लेना चाहूंगा।

ट्रेविस हेड शानदार बल्लेबाज है और इसी वजह से उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। वो इस खेल के लीजेंड है और हमेशा ही धमाकेदार बल्लेबाजी करते हैं।’

शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे युवा खिलाड़ी

युवा खिलाड़ी सैम कोंटास शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आगामी मैच में सलामी बल्लेबाज अपने फॉर्म में वापस आने को देखेंगे और एक बार फिर से नेशनल टीम में अपने चयन का बेसब्री से इंतजार करेंगे। भारत के खिलाफ उन्होंने सिर्फ बल्ले से ही शानदार प्रदर्शन नहीं किया था बल्कि फील्डिंग में भी अपनी छाप छोड़ी थी।

ऑस्ट्रेलिया टीम की बात की जाए तो श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट को उन्होंने लंबे अंतर से अपने नाम किया था। इस समय खेले जा रहे हैं दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। दूसरे टेस्ट को भी कंगारू टीम जरूर जीतना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! महिला टी20 विश्व कप में बनाया भारत का सबसे तेज पचासा

Harmanpreet Kaur (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 जून (रविवार) को लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के...

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Deepti Sharma (image via getty) भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है, और...

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...