Skip to main content

ताजा खबर

सैम कोंटास के आउट होते ही विराट कोहली ने ग्राउंड में बैठे लोगों से किया ये इशारा, देखकर बोलेंगे वाह किंग

सैम कोंटास के आउट होते ही विराट कोहली ने ग्राउंड में बैठे लोगों से किया ये इशारा, देखकर बोलेंगे वाह किंग

Virat Kohli -Sam Konstas (Photo Source X)

बॉर्डर गावस्कर सीरीज का पांचवां मैच सिडनी में 3 जनवरी से शुरू है। पहले दिन 185 रनों पर ऑल आउट होने के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 विकेट लेकर दिन का अंत किया। वहीं, दूसरे दिन इंडियन टीम पूरी जोश में मैदान में उतरी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारतीय बल्लेबाजों ने काफी तंग किया।

सैम कोंटास ने टीम इंडिया से पंगा लेकर किया गलत

बॉर्डर गावस्कर सीरीज थोड़ी ठंडी चल रही थी, लेकिन जैसे ही विराट कोहली-सैम कोंटास का विवाद हुआ उसके बाद से सीरीज में थोड़ी गर्माहट आ गई। खिलाड़ी एक दूसरे को स्लेज करना शुरू करने लगे और इन सभी के बीच पूरी टीम इंडिया ने सैम कोंटास को निशाने पर लिया। कोंटास हर खिलाड़ी को छेड़ रहे थे, भले ही कोहली के आउट होने के बाद इशारे करना हो, बुमराह के साथ नोकझोंक, या यशस्वी जायसवाल से पंगा लेना।

सिडनी टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वह बुमराह से जानबूझकर लड़ने लगे। उसके बाद दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने उनकी हालत खराब कर दी। कोंटास भारतीय गेंदबाजों के स्लेजिंग का जवाब अपने शॉट से नहीं दे पा रहे थे।

मोहम्मद सिराज का शिकार हुए सैम कोंटास

पहले विकेट की तलाश के लिए मोहम्मद सिराज ने सैम कोंटास को अपना निशाना बनाया। सिराज ने शानदार आउटस्विंगर गेंद फेंकी जिसे सैम कोंटास ने ड्राइव करने का प्रयास किया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर गली में खड़े यशस्वी जायसवाल के हाथों में गई और उनका कैच लपका गया। कोंटास 23 रन बनाकर आउट हुए।

सिराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने उसी ओवर में आउटस्विंगर गेंद के साथ ही ट्रैविस हेड को आउट किया जिनका कैच केएल राहुल ने स्लिप में पकड़ा।

विराट कोहली ने दर्शकों से कहा शोर मचाओ 

1 ही ओवर में दो विकेट लेने के बाद सिराज ने पूरे जोश से जश्न मनाया और विराट कोहली ने भी उन्हें जॉइन किया। सबसे बेहतरीन पल तो तब देखने को मिला तब कोहली ने सिडनी के दर्शकों से इस विकेट का जश्न मनाने और शोर मचाने के लिए कहा। यह एक तरह से कोंटास को चिढ़ाने जैसा था, क्योंकि वह खुद भारतीय बल्लेबाजों के आउट होने के बाद दर्शकों से शोर मचाने के लिए कहते हैं।

देखें-

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...