Skip to main content

ताजा खबर

‘सेल्यूट सर’: ऋषभ पंत ने मोहम्मद सिराज को DSP बनने के लिए दी ढेर सारी शुभकामनाएं

Mohammad Siraj And Rishabh Pant (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना के DSP बनने को लेकर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। बता दें कि, मोहम्मद सिराज को 11 अक्टूबर को तेलंगाना का DSP नियुक्त किया गया है।

यही नहीं उन्होंने DSP के रूप में अपना काम भी शुरू कर दिया है। सिराज को तेलंगाना सरकार ने ग्रेड-1 की नौकरी दी है। यह प्रदेश में ग्रुप-A ऑफिसर की नौकरी है। वह सहायक अधीक्षक (ASP) से ऊपर के अधिकारी रहेंगे और एसपी को रिपोर्ट करेंगे। सिराज की वर्दी पर 3 स्टार रहेंगे। राज्य में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने और पेचीदा अपराधों के मामलों को सुलझाने में उनकी भूमिका बड़ी रहेगी।

डीएसपी गजेटेड ऑफिसर होते हैं। उन्हें आगे चलकर आईपीएस में प्रमोट किया जा सकता है। इस रैंक का अधिकारी बनने के लिए किसी भी कैंडीडेट को राज्य प्रशासनिक सेवा की पीसीएस यानी राज्य सेवा परीक्षा पास करनी होती है, लेकिन सिराज को उनकी उपलब्धियों के लिए ये पद दिया गया है।

ऋषभ पंत ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मोहम्मद सिराज की तस्वीर को साझा किया और लिखा कि ‘सेल्यूट सर’।

यह रही ऋषभ पंत की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Rishabh Pant Instagram Story

टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है जिसमें इन दोनों ही खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसको मेजबान ने अपने नाम किया था। इन दोनों ही टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसमें ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आगामी टेस्ट सीरीज में यह दोनों ही खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...