Skip to main content

ताजा खबर

सेटबैक हर महान एथलीट की कहानी का एक हिस्सा है: पृथ्वी शॉ को ग्रेग चैपल ने किया जमकर सपोर्ट

Greg Chappell And Prithvi Shaw (Pic Source-X)

भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने पृथ्वी शॉ को जमकर सपोर्ट किया है। बता दें कि, पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया की ओर से धमाकेदार अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में अपने टेस्ट डेब्यू में महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। हालांकि अनुभवी खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी की मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है।

टीम मैनेजमेंट के मुताबिक पृथ्वी शॉ की फिटनेस इस समय ठीक नहीं है और यही वजह है कि उन्हें मुंबई स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। ग्रेग चैपल ने अपने पत्र पर लिखा कि, ‘हेलो पृथ्वी, मैं समझ सकता हूं जो भी परेशानी आप इस समय झेल रहे हैं। मुंबई टीम से बाहर रहकर आपको काफी दुखी होंगे। यह सच में बहुत ही खराब बात होती है लेकिन यही सब लम्हे एक एथलीट के टर्निंग पॉइंट होते हैं।

इससे आपका करियर भी बेहतर होगा और आपके अंदर भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। सेटबैक हर महान एथलीट की कहानी का एक हिस्सा है। दिग्गज खिलाड़ी जैसे सर डॉन ब्रैडमैन को भी टीम से ड्रॉप किया गया था और उन्होंने काफी अच्छी वापसी की। चुनौती से वो भागे नहीं है और उन्होंने इसका जबरदस्त तरीके से सामना किया है। मैं भी अपने करियर में ड्रॉप हुआ हूं लेकिन यह यादगार अनुभव रहा है।’

जो कुछ भी पहले हुआ है वो आपके बारे में नहीं बताता है पृथ्वी: ग्रेग चैपल

ग्रेग चैपल ने अपने पत्र पर आगे लिखा कि, ‘मुझे याद है कि मैंने आपको इंडिया की U-19 टीम में देखा था जिसमें अपने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और आपको खेलते हुए देखना सच में शानदार था। जिन्हें आपकी काबिलियत के बारे में पता है वह आपका सफर को ध्यान से देख रहे हैं और हम सब यह जानते हैं कि आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी भी बचा है। जो कुछ भी पहले हुआ है वो आपको नहीं दर्शाता है पृथ्वी।

आप अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ समय से गुजर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि आप और भी बेहतर होकर टीम में वापसी करेंगे। एक खिलाड़ी को अपने क्रिकेटिंग करियर में इन सब चीजों से गुजरना पड़ता है।’

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs NZ: जेडेन लेनॉक्स के पांच-विकेट हॉल के चलते न्यूजीलैंड पांच विकेट से जीता, सीरीज हुई 1-1 से बराबर सोमवार, 13...

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से...

‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

Yastika Bhatia (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika...