
(Image Credit- Twitter X)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के एडिलेड में खेले गए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में, स्टेडियम से एक क्रिकेट फैन को जबरन बाहर कर दिया गया है। यह फैन स्टेडियम में हाथ में सेंडपेपर लेकर, उसे दिखाता हुआ नजर आया और स्टैंड्स में बैठे ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट फैंस को याद दिलाने की कोशिश की, जब उन्होंने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के लिए सेंडपेपर का इस्तेमाल किया था।
तो वहीं इस फैन को स्टेडियम से बाहर करने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सुरक्षाकर्मी इस फैन को जबरन स्टेडियम से बाहर ले जाते हुए नजर आए, लेकिन इस दौरान यह फैन बार-बार सेंडपेपर दिखाता हुआ नजर आया।
देखें इस घटना की वायरल वीडियो
“An Indian fan was kicked out of the stadium for showing sandpaper during the India vs Australia Test match in Adelaide . #AUSvIND #INDvsAUS pic.twitter.com/kYK0zInYSv
— Evil Kicks Money (@EvilkicksMoney) December 9, 2024
दूसरी ओर, आपको सेंडपेपर गेट स्कैंडल के बारे में बताएं तो साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी। तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वाॅर्नर की देखरेख में यह काम कैमरन बेनक्राॅफ्ट ने किया था।
उस मैच में गेंद को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के लिए बेनक्राॅफ्ट सेंडपेपर से गेंद को घिसते हुए नजर आए, जिसके कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अधिक स्विंग प्राप्त कर सकें। तो वहीं जब यह खबर सामने आई, तो यह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी शर्मसार करने वाली घटनाओं में से एक थी।
इस स्कैंडल के चलते स्टीव स्मिथ और डेविड वाॅर्नर पर 1-1 साल का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बैन लगाया, तो वहीं कैमरन बेनक्राॅफ्ट ने 9 महीने के लिए किसी भी प्रकार की क्रिकेट गतिविधि में भाग लेने से बैन कर दिया।
खैर, आपको बीजीटी सीरीज के बारे में बताएं तो भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों, एडिलेड टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं अब 14 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा।
IPL 2026: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी
एक IPL सीजन में तीन कप्तानों द्वारा लीड की जाने वाली टीमें, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह
IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
PBKS vs MI: धर्मशाला में बारिश का खतरा, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों पर मंडराया संकट

