Skip to main content

ताजा खबर

‘सूर्यवंशी एक दिन यह रिकॉर्ड तोड़ देगा’ मैन्स T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जोस बटलर का बड़ा बयान

‘सूर्यवंशी एक दिन यह रिकॉर्ड तोड़ देगा’ मैन्स T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जोस बटलर का बड़ा बयान

Jos Buttler and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही जोस बटलर (Jos Buttler) मैन्स टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। तो वहीं, ये रिकाॅर्ड अपने नाम करने के साथ उन्होंने कहा है कि समय का कुछ नहीं पता। खेल तेजी से बदल रहा है और एक दिन शायद भारत के वैभव सूर्यवंशी उनके इस रिकाॅर्ड को तोड़ देंगे।

बटलर ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच ‘द हंड्रेड 2026’ के मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ​​उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। बटलर ने खेले गए 522 टी20 मैचों में 9 शतक और 105 अर्धशतक की मदद से 14833 रन बनाए। उन्होंने पहले नंबर पर मौजूद पोलार्ड (14803 रन) को पीछे कर दिया है।

जोस बटलर का बड़ा बयान

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद स्काई स्पोर्ट्स पर बटलर ने कहा- “मजेदार बात है कि क्रिकेट कितनी तेजी से बदल सकता है। कभी आप ऊपर होते हैं, तो कभी नीचे। कुछ महीने पहले मैं अपनी फाॅर्म के लिए संघर्ष कर रहा था। और फिर, खासकर पिछले कुछ हफ़्तों में, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अब तक की अपनी सबसे अच्छी बैटिंग कर रहा हूं।”

“इसमें बहुत मजा आया है। आपके पास सिर्फ दो ही विकल्प होते हैं। या तो आप हार मान लें या फिर आगे बढ़ते रहने और अपनी फाॅर्म वापस पाने की कोशिश करने की हिम्मत जुटाएं। तो मैंने इन्हीं चीजों पर ध्यान दिया है। मुझमें वापस उस मुकाम पर पहुंचने की हिम्मत और दृढ़ संकल्प था, और मैंने वही किया।”

बटलर ने आगे कहा “हां, यह सोचना वाकई बहुत बढ़िया है कि T20 में सबसे ज्यादा रन मेरे नाम हैं। कोई न कोई तो एक दिन इसे पार कर ही लेगा, और शायद उसका नाम वैभव सूर्यवंशी होगा। लेकिन हां, यह गर्व का पल है।”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...