
Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty)
भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई क्रिकेट टीम ने, आगामी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) की सीनियर सेलेक्शन टीम ने सूर्यकुमार को सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी और विजय हजारे ट्राॅफी 2026-27 के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है।
बता दें मुंबई सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी टूर्नामेंट में 14 नवंबर को शुरूआत करेगी। टीम का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर एलीट ग्रुप डी में शामिल हैदराबाद से होगा। इस ग्रुप में मुंबई और हैदराबाद के अलावा छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड और विदर्भ की टीम शामिल है।
तो वहीं, सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी मिलने को लेकर, एमसीए सेलेक्शन पैनल में शामिल एक सोर्स ने नाम ना छापने की शर्त पर टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया ‘मुंबई की वरिष्ठ चयन समिति (राजेश पवार की अध्यक्षता में) ने फैसला किया है कि इस सीजन के व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में सूर्या मुंबई की कप्तानी करेंगे। मुंबई 7 और 9 नवंबर को एसएमएटी के खिलाफ खेलेगी। मुंबई की टीम का चयन 9 नवंबर को होगा। टीम 11 नवंबर को कोलकाता के लिए रवाना होगी।’
रणजी टीम में नहीं मिली जगह
गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने खुद को इस पूरे घरेलू सीजन के लिए मुंबई टीम के उपलब्ध कराया है। हालांकि, फिर भी उन्हें रणजी ट्राॅफी के जारी सीजन के पहले चरण के लिए मुंबई टीम में जगह नहीं मिली। लेकिन, रेड बाॅल क्रिकेट में मुंबई ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। देखने लायक बात होगी कि आगामी टूर्नामेंट में मुंबई की टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?
दूसरी ओर, सूर्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। साथ ही उनकी टी20 कप्तानी भी चली गई है। वह आखिरी बार टीम इंडिया के लिए 8 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेलते हुए नजर आए थे।
ये भी पढ़ें – ‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल
‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई
38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

