Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव अब नहीं रहे नंबर एक T20I बल्लेबाज, भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पहुंचा टॉप पर

Suryakumar Yadav (Pic SOurce-X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच ICC ने T20I की नई रैंकिंग जारी की है। इस बार की रैंकिंग में काफी ज्यादा उलटफेर देखने को मिला है। पिछले काफी समय से नंबर एक की कुर्सी पर काबिज भारत के सूर्यकुमार यादव अब लेटेस्ट रैंकिंग में नंबर दो पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट, पाकिस्तान के बाबर आजम और ​मोहम्मद रिजवान को भी नुकसान उठाना पड़ा है।

आईसीसी की ओर से टी-20 की जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस बार एक साथ 4 स्थानों की छलांग मारी है। अब ट्रेविस हेड की रेटिंग 844 की हो गई है। ट्रेविस हेड अभी कुछ वक्त पहले तक टॉप 10 में भी नहीं थे, लेकिन अब वे टॉप पर पहुंच गए हैं। भारत के सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर चले गए हैं।

सूर्यकुमार यादव के अलावा इन बल्लेबाजों को भी हुआ T20I रैंकिंग में नुकसान

सूर्या की रेटिंग इस वक्त 842 की है। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच केवल दो ही रेटिंग प्वाइंट्स का अंतर है। ऐसे में अगर सूर्यकुमार यादव को फिर से नंबर एक पर पहुंचना है तो उन्हने आने वाले मैचों में एक बड़ी पारी खेलनी होगी।

केवल सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ इंग्लैंड के फिल साल्ट को एक स्थान का नुकसान हुआ है। उनकी रेटिंग अब 816 है। पाकिस्तान के बाबर आजम भी एक स्थान नीचे आए हैं। वे 755 की रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान अब 746 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। उन्हें भी एक स्थान नीचे आना पड़ा है।

इस बीच, ओमान (36 में से 67*, 3 ओवर में 3/19) और स्कॉटलैंड (29 में से 59) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस थोड़े समय के लिए नंबर एक पर रहने के बाद तीन स्थान नीचे गिर गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के अभियान के दौरान तीन पारियों में छह विकेट लेने के बाद श्रीलंका T20I कप्तान वानिंदु हसरंगा ने एक बार फिर टॉप पर पहुंच गए हैं।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...