Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यकुमार के T20I कप्तान बनते ही उनका एक फनी वीडियो हुआ वायरल, साथ में गौतम गंभीर भी दिखे

सूर्यकुमार के T20I कप्तान बनते ही उनका एक फनी वीडियो हुआ वायरल, साथ में गौतम गंभीर भी दिखे

Suryakumar Yadav. (Image Source: X)

सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। श्रीलंका दौरे के लिए गुरुवार, 18 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है, जिसमें कई युवा चेहरे शामिल किए गए हैं।

गौतम गंभीर भी श्रीलंका दौरे से बतौर मुख्य कोच अपना कार्यभार संभालेंगे। राहुल द्रविड के कार्यकाल के बाद गंभीर को हेड कोच बनाया गया और अब एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की जोड़ी नजर आएगी। एक वक्त ये दोनों आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स में साथ खेलते थे।

वहीं सूर्या के कप्तान बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव केकेआर की जर्सी में साथ में दिखाई दे रहे हैं। यह 50 सेकेंड का वीडियो ‘नाइट क्लब’ शो के प्रोमो वीडियो का हिस्सा है।

इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव बॉलीवुड मूवी ओम शांति ओम के आइकॉनिक सीन ‘एक चुटकी सिंदूर’ को रिक्रिएट करने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में क्रिकेटर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “एक चुटकी सिन्दूर की कीमत तुम क्या जानो मनीष बाबू।” इसके बाद सूर्यकुमार को शर्माते हुए और अपना फेस छिपाते हुए देखा जा सकता है।

गंभीर भी सूर्यकुमार की एक्टिंग देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। क्या आपको पता है कि गंभीर ने ही सूर्यकुमार यादव को SKY नाम दिया। SKY ने 2014 से 2017 तक केकेआर का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 60 मैचों में 23.58 की औसत और 135.71 के स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

আরো ताजा खबर

एमएस धोनी का CSK में भविष्य उन्हीं पर निर्भर करता है: काशी विश्वनाथन

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 का एक भी मैच, इंजरी की वजह से नहीं...

‘वैभव सूर्यवंशी तो जादू हैं’ – इरफान पठान ने एलिमिनेटर में सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी की सरहाना की

Irfan Pathan lauds RR’s Vaibhav Sooryavanshi after Eliminator heroics (image via X) बुधवार, 27 मई को, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 एलिमिनेटर के...

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये 15 साल पुराना रिकाॅर्ड

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via IPL/X) 2026 आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की बॉलिंग लाइनअप ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन बुधवार को दोनों टीमों के बीच...

2008 से 2026 तक IPL के ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) अवॉर्ड विजेताओं की सूची, पढ़ें यहां

IPL Most Valuable Player (MVP) Winners List from 2008 to 2026 (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (एमवीपी) अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसके...