Skip to main content

ताजा खबर

सुपर 8 से पहले जानें वेस्टइंडीज की पिचों पर भारत के 3 सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

सुपर 8 से पहले जानें वेस्टइंडीज की पिचों पर भारत के 3 सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

Hardik Pandya (Photo Source: BCCI)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आने से पहले भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ तीन मैचों में 25 विकेट लेने की कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रुप चरण कुछ ऐसा ही था। यहां तक कि जिन गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा सवालिया निशान थे उन्हें भी सफलता मिली।

अब, टूर्नामेंट बेहद ही प्रतिस्पर्धी होने जा रहा है। सुपर-आठ के लिए वेस्टइंडीज में अनुकूल फ्लैटर परिस्थितियां संभवत: मोहम्मद सिराज और बाकी भारतीय खिलाड़ियों की परीक्षा लेंगे। अर्शदीप सिंह में ऐसी ही पिचों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। वहीं, पिच को देखकर कुलदीप यादव या रवींद्र जडेजा किसे चुना जाए उसपर भी सवालिया निशान बढ़ सकता है।

हालाँकि, ऐसा नहीं है कि भारतीय गेंदबाज इस पिच पर सफल नहीं रहे हैं। हम इस आर्टिकल में 3 गेंदबाजों ने नाम लेंगे जिन्होंने वेस्टइंडीज में टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। इनमें से 2 तो टीम इंडिया के वर्तमान Squad में हैं।

3. हार्दिक पांडया

हार्दिक पांडया इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने साल 2022 और 2023 के दौरे के दौरान 22.16 की औसत और 6.33 के इकॉनमी रेट से 6 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पैल 3/35 का रहा है।

2. अर्शदीप सिंह

ग्रुप स्टेज मैचों में अमेरिका की टीम के खिलाफ अर्शदीप सिंह का फॉर्म वापस आना टीम इंडिया के लिए बेहद ही पॉजिटिव संकेत है। कैरेबियन पिच में हार्दिक पांडया की तरह अर्शदीप सिंह की स्लोवर और स्विंग गेंद उन्हें काफी मदद करती है।

वह इस लिस्ट में भारत की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 25.85 के औसत से 7 विकेट झटके हैं। वेस्टइंडीज के इन पिच पर उनका सबसे स्पैल 2/24 का है।

1. आशीष नेहरा

आशीष नेहरा ने वेस्टइंडीज की पिचों पर 5 टी20 मैचों में 15.60 के औसत और 7.80 कई इकॉनमी रेट से 10 विकेट अपने नाम किए हैं। मजेदार बात यह है की उन्होंने 5 मैच साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेले थे और उस संस्करण में वह बेस्ट गेंदबाज थे। आशीष नेहरा ने टूर्नामेंट में 2 बार 3 विकेट हॉल अपने नाम किया है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...