Skip to main content

ताजा खबर

सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर हुआ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर

Mujeeb Ur Rahman (Photo Source: Getty Images)

अफगानिस्तान के स्टार ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 चरण में पहुंच गई है। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल के दिनों में अफगानिस्तान के क्रिकेट सफलताओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में बीच टूर्नामेंट से बाहर उनका बाहर अफगानी टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में मुजीब को अभी तक सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला। उन्होंने यूगांडा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवरों में 16 रन देकर 1 विकेट लिया। उसके बाद दुर्भाग्य से, स्पिनर की दाहिनी तर्जनी (Index Finger) के जोड़ में चोट लग गई, यह चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक मुजीब उर रहमान के हाथ की चोट उन्हें परेशान कर रही है। उनके हाथ में मोच आ गई है। इसी वजह से वह आगे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कोई भी मैच नहीं खेल पाएंगे। चोट की वजह से वह आईपीएल 2024 में भी नहीं खेल पाए थे। मुजीब ने युगांडा के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए शुरुआती मैच खेला था। लेकिन बाची दो मैचों में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनके स्थान पर प्लेइंग इलेवन में नूर अहमद खेले थे। नूर ने न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 1-1 विकेट हासिल किया था।

मुजीब उर रहमान की जगह हजरतुल्लाह जजई को किया गया टीम में शामिल

अफगानिस्तान की टीम में मुजीब उर रहमान जगह ओपनर बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को शामिल किया गया है। आईसीसी ने पुष्टि की है कि पापुआ न्यू गिनी पर अफगानिस्तान की जीत के बाद उनकी इवेंट तकनीकी कमेटी ने रिप्लेसमेंट को मंजूरी दे दी है।

जजई ने अभी तक अफगानिस्तानी टीम के लिए 43 T20I मैचों में 1138 रन रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनके आने से अफगानी टीम का बैटिंग ऑर्डर और भी मजबूत हो जाएगा। उन्होंने फरवरी के बाद से कोई T20I नहीं खेला है, लेकिन पिछले दो T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार

Shan Masood Resumes Batting Practice Ahead of England Test Series (image via X) Shan Masood fitness update: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में...

Hardik Pandya कप्तानी की शर्त के साथ गुजरात टाइटन्स में लौटना चाहते थे, फ्रैंचाइजी ने ठुकराया: रिपोर्ट

Hardik Pandya Seeks GT Return as Captain; Franchise Rejects Condition (image via X) Hardik Pandya Gujarat Titans: खबरों के मुताबिक, स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 सीजन से पहले...