
(Image Credit- Instagram)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन कर रही है, जहां रोहित की सेना ने आसानी से सुपर-8 में अपनी जगह बना ली थी। ऐसे में अब टीम का माहौल काफी ज्यादा अलग है, साथ ही हर खिलाड़ी इस समय खुशी से लबरेज है और इसका नजारा टीम के नए वीडियो में देखने को मिला है।
टीम इंडिया ने लगातार जीत की थी अपने नाम
जी हां, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में लगातार तीन जीत अपने नाम की थी, जहां टीम ने आयरलैंड, पाकिस्तान और USA को हराया था। वहीं कनाडा के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, अब सुपर-8 में रोहित एंड कंपनी का सामना अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है इस मेगा टूर्नामेंट में।
खुशी देख रहे हो आप टीम इंडिया के खिलाड़ियों की
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो किया गया है पोस्ट।
*इस वीडियो में खिलाड़ी नजर आ रहे हैं फ्लाइट में, जा रहे थे बारबाडोस।
*साथ ही सभी खिलाड़ियों दिखे काफी खुश, मिल रहे थे एक-दूसरे से फ्लाइट में गले।
*टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
टीम इंडिया के इस वीडियो पर डालते हैं एक नजर
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
ये सभी टीमें पहुंच गई हैं सुपर-8 में
View this post on Instagram
A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)
कई खिलाड़ियों को अभी तक नहीं मिला है मौका
दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को अभी तक खेलना का मौका नहीं मिला है, जहां इस लिस्ट में कुलदीप और चहल के अलावा संजू के साथ-साथ यशस्वी का नाम भी शामिल है। ऐसे में देखना होगा की क्या वेस्टइंडीज में होने वाले सुपर-8 के मैचों में ये खिलाड़ी अंतिम 11 में खेल पाते हैं या फिर रोहित पुरानी टीम के साथ ही उतरेंगे। वैसे इस समय में टीम इंडिया में सिर्फ विराट कोहली अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए हैं, कोहली ने ग्रुप स्टेज के तीनों में मैचों में कुल 10 रन भी नहीं बना पाए हैं और वो इस बार बतौर ओपनर खेल रहे हैं रोहित के साथ।
बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन
NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

