Skip to main content

ताजा खबर

सुपर 8 में विराट कोहली सबको दिखाएंगे कि आखिर क्यों….: मैथ्यू हेडन ने दी सभी टीमों को कड़ी चेतावनी

Virat Kohli and Matthew Hayden (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उन्होंने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है। भले ही भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन विराट कोहली ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ी है।

बता दें, विराट कोहली ने अभी तक तीन पारी में सिर्फ पांच रन बनाए हैं। यही नहीं अमेरिका के खिलाफ विराट कोहली पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। सबसे हैरानी की बात यह है कि अनुभवी बल्लेबाज अभी तक डबल डिजिट स्कोर तक इस टूर्नामेंट में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैथ्यू हेडन के मुताबिक विराट कोहली अब बताएंगे कि आखिर क्यों भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें इस टूर्नामेंट में ओपनर के रूप में बल्लेबाजी का जिम्मा देकर सही काम किया है।

मैथ्यू हेडन ने कहा कि, ‘इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान हमने इसको लेकर काफी बातचीत की थी। आईपीएल के दौरान हम लोगों ने यह बयान भी दिया था कि ओपनर के रूप में वो काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं। वर्ल्ड कप में आप विराट कोहली जैसे बल्लेबाज से ओपनिंग ही करवाना चाहते हैं।

बारबाडोस के विकेट की बात की जाए तो यहां उन्हें बल्लेबाजी करके काफी अच्छा लगेगा। इस समय यह बेहद जरूरी है कि विराट कोहली 30 रनों के आंकड़े तक पहुंचने का सोचें। इंग्लैंड के खिलाफ बारबाडोस में डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अब विराट कोहली को भी यही काम करते हुए देखा जा सकता है।’

बारबाडोस में खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला

भारतीय टीम के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी गेंदबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी तरीके से गेंदबाजी की है। भले ही विराट कोहली को अभी तक धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए ना देखा गया हो लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है।

ऋषभ पंत का फॉर्म इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है जबकि सूर्यकुमार यादव भी अब अपनी लय में वापस आ चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी आगामी मुकाबलों में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का अमेरिका में बड़ा निवेश, न्यू जर्सी में शुरू किया नया क्रिकेट एकेडमी सेंटर

Delhi Capitals (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट एकेडमी ने अमेरिका में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए न्यू जर्सी में नया ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया है।...

ENG vs IND 2026: मैनचेस्टर में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जानें 

Old Trafford, Manchester (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026, 2nd T20I: match preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में 5 मैचों की टी20आई सीरीज के...

‘मैकुलम अच्छे इंसान हैं, लेकिन अच्छे कोच नहीं’ – इंग्लैंड टीम के खराब प्रदर्शन पर माइकल वॉन का बड़ा बयान

Brendon McCullum (L) and Rob Key (R) (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड की लीडरशिप पर तीखा हमला किया है, और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम...