Skip to main content

ताजा खबर

“सुधर जाओ…मुंह पर जूते मारेंगे…” बेटी से मिलने गए थे मोहम्मद शमी, फिर वाइफ हसीन जहां का आया ये पोस्ट

सुधर जाओमुंह पर जूते मारेंगे बेटी से मिलने गए थे मोहम्मद शमी फिर वाइफ हसीन जहां का आया ये पोस्ट

Mohammed Shami and Hasin Jahan Controversy (Source X)

क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाले मोहम्मद शमी अपनी अद्भुत मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। लेकिन यह कहना भी गलत नहीं है कि उनका जीवन भी चुनौतियों से भरा है।

पत्नी हसीन जहां से अलग होने के बाद शमी को काफी आलोचनाओं और आरोपों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उनपर काफी गंभीर आरोप लगाए गए थे। हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा हुआ था कि मोहम्मद शमी ने इन सब मामलों के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

पत्नी हसीन जहां ने फिर मोहम्मद शमी पर कसे तंज 

हाल ही में शमी की पत्नी ने एक पोस्ट शेयर किया है और जिसने भी इसे देखा है वह कंफ्यूज हो जा रहा है। ऐसी अफवाहें हैं कि हसीन जहां शमी के साथ सुलह करने की कोशिश कर रही हैं।

दरअसल शमी को अपनी बेटी की याद आई और उन्होंने अपनी पत्नी हसीन जहां को बेटी से मिलाने का मैसेज किया, जिसे हसीन ने मान लिया और बेटी को पापा शमी से मिलने भेज दिया। तो आइए यहां जानते हैं कि उस पोस्ट की असलियत क्या थी।

हसीन जहां का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट (Hasin Jahan Instagram Post)

हसीन जहां ने पोस्ट में लिखा-

“आखिरकार शमी अहमद (मोहम्मद शमी) को बेटी से मिलना भी याद आ गया है वो भी 6 साल बाद। अल्लाह का शुक्र है कि देश में कानून है वरना अपराधी कभी भी इंसानियत दिखाता ही नहीं। आगे की खबर बेटी से मिलने के बाद होगी। कहां-कहां कैमरा लगेगा और क्या स्क्रिप्टिंग सीन बनेगी, पब्लिसिटी, सहानुभूति हासिल करने के लिए। अभी तो मैसेज ही मिले है। सच में बेटी से मिलना है या नहीं.. देखते हैं।”

हसीन जहां ने कैप्शन में लिखा 

“हाई कोर्ट में जल्दी सुनवाई होने वाली है। वहां पर ये बात आएगी ही कि जिम्मेदार बाप बेटी को जन्मदिन का गिफ्ट भेजना तो दूर की बात है, जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए कॉल कर बात करना भी जरूरी नहीं समझता। और मीडिया पर झूठ पर झूठ इंटरव्यू देता है। कभी भी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने की कोशिश नहीं की। अब मैसेज आया है बेटी से मिलना है, मिलो तो सही.. बेटी को भी पता चले बाप भी है जो अहसान कभी नहीं किया। अल्लाह अगर सुधार दे और खुदकी जिम्मेदारी को समझे तो बहुत अच्छी बात है।”

हसीन जहां का दूसरा इंस्टाग्राम पोस्ट (Hasin Jahan Instagram Post)

हसीन जहां ने पोस्ट में लिखा-

“चलो अल्लाह का शुक्र है कि आखिरकार बेबो (शमी की बेटी) अपने पिता से मिलने के लिए गई। अल्लाह हर एक दुश्मन से और उसकी बुरी नजर से मेरी बेटी की हिफाजत करे।”

हसीन जहां ने कैप्शन में लिखा 

“आज तो शमा और हसीब (दोनों के रिश्ते खराब करने वाले) को नींद नहीं आएगी। शमी अहमद को मुझसे और मेरी बेटी से दूर करने के झूठ, घटियापन और गंदगी किया और शमी अहमद के दिमाग में गंदगी, लालच घुसाया, लेकिन कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है। मैंने खामोशी से सब्र किया और खुदा के भरोसे सब कुछ सहती रही हूं, और देखो बाप बेटी आखिरकार मिल ही गए। अल्लाह ने चाहा तो शमी भी सुधर जाएगा इंशाअल्लाह। अल्लाह मेरे दुश्मनों के मुंह पर जूते मारेंगे इंशाअल्लाह मैं सब्र कर बैठी हूं। हसीब शमा और उमेश तुम्हारा हश्र अल्लाह जाने क्या होगा। तुम लोगों ने अपने लालच को पूरा करने के लिए मेरे पति को झूठे और गलत रास्ते में धकेला है। सबका हिसाब होगा इंशाअल्लाह। अब ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं।”

फिलहाल हसीन जहां के इस पोस्ट को देखकर शमी के फैंस काफी खुश हैं क्योंकि उनके प्यारे क्रिकेटर और उनकी बेटी 6 साल बाद एक दूसरे से मिले हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले पर शमी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...