Skip to main content

ताजा खबर

सीरीज हारने के बाद गौतम गंभीर का पुराना Video हुआ वायरल, की थी रवि शास्त्री की बुराई, अब पूर्व कोच ने किया सपोर्ट

Gautam Gambhir & Ravi Shastri (Photo Source: X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 69 साल के बाद अपने ही घर पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। वहीं कमेंट्री करते हुए रवि शास्त्री अब गौतम गंभीर के सपोर्ट में सामने आए हैं। शास्त्री ने जो गंभीर को लेकर बयान दिया है उसके बाद सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ जिसमें गंभीर रवि शास्त्री की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं।

जब Gautam Gambhir ने की थी हेड कोच Ravi Shastri की आलोचना

रवि शास्त्री ने 2018 में एक बयान दिया था, उस बयान में उन्होंने उस समय की टीम इंडिया को दुनिया की ‘बेस्ट ट्रैवलिंग टीम’ करार दिया था। शास्त्री के इस बयान पर गौतम गंभीर ने उस समय कहा था, “हंसी से ज्यादा कुछ भी नहीं आता…क्योंकि मुझे यकीन है कि रवि शास्त्री को या तो रिकॉर्ड नहीं पता या पुरानी सीरीज उन्होंने नहीं देखी।

कई बार ऐसा लगता है…जब आप खुद कुछ नहीं जीते होते तो आपको ऐसा लगता है कि जिस टीम के आप कोच बने हो वही सबसे अच्छी है। क्योंकि आप खुद को कुछ…शायद वहां पर ऑडी जो जीते थे वर्ल्ड सीरीज में, उसके अलावा मुझे नहीं लगता रवि शास्त्री इंडिया के बाहर कुछ जीते हैं।”

Man threw shades at every winner in Indian cricket even oldies like Shastri and teammates like Dhoni only to end up losing ODI series against Srilanka and test series at home after 12 years within 6 months of taking up the job. 😂 😂 pic.twitter.com/PYUKut1rAy

— ∆ 🏏 (@CaughtAtGully) October 26, 2024

Ravi Shastri ने अपने इस बयान से जीता सभी का दिल

वहीं अब रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद कोच गौतम गंभीर को लेकर जो कहा उसने हर एक फैंस का दिल जीत लिया। शास्त्री ने इस दौरान गंभीर की आलोचना करने की जगह उनका स्पोर्ट किया।भारत की हार के बाद रवि शास्त्री कमेंट्री में कहा, “उन्होंने अभी कार्यभार संभाला है, इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग वाली टीम का कोच होना आसान नहीं होता। यह उनके कोचिंग करियर के शुरुआती दिन हैं। वह जल्द सीखेंगे।”

Ravi Shastri behaved like a gentleman, compare it to Gambhir comments on Shastri !! pic.twitter.com/n9uwRinujH

— Gss🇮🇳 (@Gss_Views) October 26, 2024

बता दें, गौतम गंभीर के अंडर में भारत 12 साल बाद अपने घर में टेस्ट सीरीज हारा है। न्यूजीलैंड से पहले टीम इंडिया ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सीरीज हारी थी।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...