
Team India (Image Credit- Instagram)
जब Team India को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली थी, तो टीम का हर एक फैन काफी ज्यादा निराश था। लेकिन SKY की कप्तानी में भारतीय टीम ने फैन्स को खुश होने का मौका दे दिया, जहां टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं सीरीज जीतने के बाद कप्तान SKY के एक जेस्चर ने सुर्खियां बटोरने का काम किया है।
आखिरी टी20 मैच में छा गए Team India के 2 बल्लेबाज
जी हां, Team India ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक तरफ टी20 सीरीज जीती, तो दूसरी तरफ आखिरी टी20 मैच में भारतीय टीम के 2 बल्लेबाजों ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। जहां तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शतक जड़ा, संजू ने इस साल अपना तीसरा टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया है और तिलक का ये बैक टू बैक दूसरा शतक है।
Team India के टी20 कप्तान ने दिल जीत लिया सभी का
*Team India ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-1 से जीती टी20 सीरीज।
*जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया एक बड़ा ही प्यारा जेस्चर।
*टीम के नए खिलाड़ी Vyshak Vijay, रमनदीप-यश दयाल को दी SKY ने ट्रॉफी।
*जिसके बाद टीम के ये तीन खिलाड़ी नजर आए आए काफी ज्यादा ही खुश।
SKY ने इस वीडियो में दी युवा खिलाड़ियों को ट्रॉफी
#TeamIndia seal series victory in style yet again! 🏆🇮🇳#SAvIND #JioCinema #Sports18 #ColorsCineplex #JioCinemaSports pic.twitter.com/rvablJshgs
— JioCinema (@JioCinema) November 15, 2024
एक नजर डालते हैं Team India की इस तस्वीर पर भी
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
रोहित शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है सामने
एक तरफ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में जीत की कहानी लिखी है, तो दूसरी तरफ वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां रोहित दूसरी बार पिता बने हैं और उनकी वाइफ रितिका ने बेटे को जन्म दिया है, इसी कारण के चलते हिटमैन टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हुए थे। अब देखना अहम होगा की क्या वो पहला टेस्ट मैच खेलते हैं या नहीं, वैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 22 तारीख से हो रहा है। दूसरी ओर अगर टीम इंडिया को WTC फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये टेस्ट सीरीज 4-0 से जीतनी होगी
यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट
NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

