Skip to main content

ताजा खबर

सीएसके के इस 19 वर्षीय ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 49 गेंदों में ठोकी सेंचुरी

सीएसके के इस 19 वर्षीय ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 49 गेंदों में ठोकी सेंचुरी

Ayush Mhatre (Image credit Twitter – X)

मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने इतिहास रचते हुए भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार रोहित शर्मा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में विदर्भ के खिलाफ आयुष ने 49 गेंदों में शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम मुंबई को 7 विकेट से जीत दिलाई। यह मुकाबला लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

18 साल और 135 दिन की उम्र में शतक लगाकर आयुष T20, फर्स्ट क्लास और लिस्ट A क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 19 साल और 339 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

सबसे कम उम्र में तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

आयुष म्हात्रे – 18 साल 135 दिन, रोहित शर्मा – 19 साल 339 दिन, उन्मुक्त चंद – 20 साल, क्विंटन डी कॉक – 20 साल 62 दिन, अहमद शहजाद – 20 साल 97 दिन

आयुष ने अपनी पारी में 8 छक्के और 8 चौके लगाए और मैदान पर मौजूद सभी लोगों को अपनी प्रतिभा का मुरीद बना दिया। खास बात यह है कि उसी दिन आयुष को भारत की अंडर 19 टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया, जो U19 एशिया कप 2025 में भाग लेगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन 12 से 21 दिसंबर तक दुबई में होगा।

भारत अपना पहला मैच 12 दिसंबर को क्वालिफायर टीम के खिलाफ खेलेगा और 14 दिसंबर को पाकिस्तान का सामना करेगा। इसके अलावा, टीम 16 दिसंबर को एक और क्वालिफायर टीम से भिड़ेगी। सेमीफाइनल 19 दिसंबर और फाइनल 21 दिसंबर को होगा।

भारत U19 टीम (15 सदस्य)

आयुष म्हात्रे कप्तान, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा उप कप्तान, वेदांत त्रिवेदी, अभियज्ञन कुंडु विकेटकीपर, हरवंश सिंह विकेटकीपर, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उदय मोहन, आरोन जॉर्ज। आयुष का यह प्रदर्शन भविष्य में टीम इंडिया के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है कि एक और बड़ा सितारा उभर रहा है।

আরো ताजा खबर

बुमराह के बाद क्या होगा? – आर. अश्विन ने टीम इंडिया को दी गंभीर चेतावनी

Jasprit Bumrah (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लंबे समय के भविष्य को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी है कि जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं रहेंगे,...

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...