

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर चयनकर्ता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे से पहले बुमराह को एक फर्स्ट-क्लास मुकाबला खिलाने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल, बुमराह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस और मैच सिमुलेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
CoE में हो रही फिटनेस की जांच
बुमराह के साथ नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा भी 4 से 9 सितंबर तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन में हिस्सा ले रहे हैं। चारों खिलाड़ियों की फिटनेस का मेडिकल टीम आकलन कर रही है।
बुमराह को जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद से उन्होंने कोई रेड-बॉल मुकाबला नहीं खेला है। उनका आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ था।
BCCI की मेडिकल टीम ने खिलाड़ियों को क्लिनिकली फिट बताया है, लेकिन चयनकर्ता बुमराह को टेस्ट क्रिकेट में वापस लाने से पहले उनकी मैच फिटनेस भी जांचना चाहते हैं। इसी कारण उन्हें अभ्यास मुकाबलों में उतारा जा रहा है, ताकि यह देखा जा सके कि उनका शरीर लंबे और कठिन मैच का दबाव झेल पाता है या नहीं।
रणजी मैच खेल सकते हैं बुमराह
चयनकर्ताओं की कोशिश है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह कम से कम एक फर्स्ट-क्लास मैच खेलें। इसके लिए उनके रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलने या भारत ए के लिए न्यूजीलैंड में फर्स्ट-क्लास मैच खेलने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।
बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। उन्हें अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से आराम दिए जाने की संभावना भी है।
चयनकर्ताओं ने बुमराह की फिटनेस में किसी परेशानी की स्थिति के लिए प्रिंस यादव को बैकअप विकल्प के तौर पर देखा है। फिलहाल बुमराह की वापसी की तारीख तय नहीं है और चयनकर्ता उनकी फिटनेस को लेकर पूरी सावधानी बरत रहे हैं।
ये भी पढ़ें – BCCI की मुंबई में हुई समीक्षा बैठक से क्यों गायब रहे चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर? सामने आई बड़ी वजह
‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज
Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती
“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!
4 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

