
Ajay Ratra. (Photo Source: Instagram)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की क्रिकेट सलाहकार समिति ने आज यानी 3 सितंबर को अजय रात्रा को पुरुष चयन समिति का नया सदस्य चुना है। अजय रात्रा इस समिति में सलिल अंकोला की जगह लेंगे। बता दें, पुरुष चयन समिति के हेड अजीत अगरकर है। अजय रात्रा भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उनके पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है।
बता दें कि अजय रात्रा ने भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 18.11 के औसत और 30.58 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं। उनका टेस्ट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 115 रन का रहा है। यही नहीं अजय रात्रा ने 12 वनडे मुकाबलों में 12.11 के औसत और 70.87 के स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाए हैं। अजय रात्रा ने 90 फर्स्ट क्लास मैच में लगभग 4000 रन बनाए हैं और 240 से ज्यादा डिस्मिसल किए हैं।
अजय रात्रा ने असम, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्य कोच के रूप में भी कार्य किया है। यही नहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 में खेली गई वनडे सीरीज में भी रात्रा भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। उनके पास कोचिंग का भी काफी अनुभव है और अब उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए देखा जाएगा।
ऐसे कई युवा खिलाड़ी है जिनको अजय रात्रा ने कोचिंग दी है। उनकी कोचिंग में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन उच्च स्तरीय रहा है। बता दें, अजय रात्रा का इंटरनेशनल करियर सिर्फ 20 साल की उम्र में ही खत्म हो गया था।
NEWS – Ajay Ratra appointed member of Men’s Selection Committee.
Mr Ratra will replace Mr Salil Ankola in the Committee.
More details – https://t.co/TcS0QRCYRT
— BCCI (@BCCI) September 3, 2024
अजय रात्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए देखा जाएगा
भारतीय टीम की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेली थी। टीम का प्रदर्शन तीन मैच की वनडे सीरीज में काफी खराब रहा था और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी।
हालांकि अब भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। आगामी सीरीज के लिए भारतीय पुरुष चयन समिति को कई महत्वपूर्ण फैसले लेने बेहद जरूरी है।
‘लैय पकड़ने के लिए 1-2 मैच नहीं ले सकते’ – इंग्लैंड दौरे के बाद विराट और रोहित को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी चेतावनी
28 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान; रवींद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला पहला बुलावा
मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

