Skip to main content

ताजा खबर

सिर्फ ये करके भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल जीत सकती है पाकिस्तान, वसीम अकरम ने दिया गुरूमंत्र 

Pakistan and Wasim Akram (Image Credit- Twitter X)
Pakistan and Wasim Akram (Image Credit- Twitter X)

एशिया कप 2025 के फाइनल मैच से पहले पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज व क्रिकेटर वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम को बड़ी व अहम सलाह दी है। बता दें कि जारी एशिया कप का फाइनल मैच इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने ग्रुप स्टेज व सुपर फोर के सभी 6 मैच जीतकर, फाइनल में स्थान पक्का किया। तो वहीं, पाकिस्तान किसी तरह फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।

वसीम अकरम ने दिया गुरूमंत्र

दूसरी ओर, भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच से पहले वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम को बड़ी सलाह देते हुए उन्हें खुद पर विश्वास और जल्दी विकेट लेने के लिए कहा। एनडीटीवी के हवाले से अकरम ने कहा-

“फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच है। भारत निश्चित रूप से टूर्नामेंट जीतने का फेवरेट है, लेकिन कुछ भी हो सकता है। पाकिस्तान को आत्मविश्वास और लय बनाए रखनी होगी। उन्हें खुद पर विश्वास रखना होगा और समझदारी से क्रिकेट खेलना होगा। अगर पाकिस्तान शुरुआती विकेट ले लेता है, तो वह भारत को बैकफुट पर धकेल सकता है। मुझे उम्मीद है कि अंत में सर्वश्रेष्ठ टीम जीतेगी।”

गौरतलब है कि एशिया कप सुपर फोर में बांग्लादेश के खिलाफ 11 रनों से मिली नजदीकी जीत के बाद, पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाई है। तो वहीं, यह पहली बार है जब एशिया कप के फाइनल मैच में भारत का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में वनडे व टी20 फाॅर्मेट में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच नहीं खेला गया है।

फाइनल से पहले भारत के लिए बुरी खबर

दूसरी ओर, पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच खेलने से पहले भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में क्रैम्प आने की वजह से हार्दिक पांड्या, मैदान से बाहर चले गए थे। इस इंजरी के बाद हार्दिक दोबारा मैदान पर नहीं आए। रविवार, 28 सितंबर सुबह तक यह साफ हो पाएगा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं?

আরো ताजा खबर

15 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: आज (15 फरवरी) भारत वर्ल्ड कप के 27वें मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 15 फरवरी को कोलंबो के आर....

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...