Skip to main content

ताजा खबर

“सिर्फ ब्रायन लारा को हमारे ऊपर भरोसा था, मैंने उनसे वादा किया था कि…”- सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद बोले राशिद खान

सिर्फ ब्रायन लारा को हमारे ऊपर भरोसा था मैंने उनसे वादा किया था कि- सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद बोले राशिद खान
Rashid Khan (Photo Source: Getty Images)

अफगानिस्तान ने चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में इतिहास रचा है। टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज में बांग्लादेश को हराकर, टीम इस मार्की इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। वहीं इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले तमाम क्रिकेट दिग्गजों ने टॉप-4 टीमों के नाम प्रिडिक्ट किए थे, लेकिन सिर्फ एक दिग्गज खिलाड़ी था, जिसने अफगानिस्तान को टॉप-4 में प्रिडिक्ट किया था।

अंबाती रायडू ने भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को चुना, जबकि सुनील गावस्कर ने भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को अपने चार सेमीफाइनलिस्ट के रूप में चुना। केवल महान पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान को अपने शीर्ष चार के रूप में चुना।

राशिद खान ने ब्रायन लारा से किया था खास वादा

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने इंडिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का नाम लिया था, जिसमें से तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं, जबकि वेस्टइंडीज सेमीफाइनल तक पहुंचने में असफल रहा। ब्रायन लारा का प्रिडिक्शन अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को याद था और उन्होंने टूर्नामेंट के आगाज से पहले लारा से वादा किया था कि वो ऐसा करके दिखाएंगे और उन्होंने अपने वादे को पूरा भी किया।

अफगानिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद कप्तान राशिद खान ने बताया कि, उनकी ब्रायन लारा से क्या बातचीत हुई थी। सिर्फ एक शख्स था, जिसने हमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रिडिक्ट किया था… ब्रायन लारा, और हमने उनको सही साबित किया। टूर्नामेंट के पहले हुई वेलकम पार्टी में मैंने उनसे कहा था, ‘हम आपको मायूस नहीं करेंगे, हम सेमीफाइनल में पहुंचेंगे और आपकी बात को सही साबित करेंगे।’ मुझे इस टीम पर गर्व है।’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंडिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुके थे। वहीं बांग्लादेश पर अफगानिस्तान की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया था और बांग्लादेश मैच के बीच में ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया था।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...