Skip to main content

ताजा खबर

सिर्फ एक रन पर खो दिए अपने 8 महत्वपूर्ण विकेट, ऑस्ट्रेलिया में उड़ा क्रिकेट का जमकर मजाक, फैंस भी अपनी टीम का प्रदर्शन देख रह गए दंग

ONE DAY CUP 2024 (Pic Source-X)

वनडे कप में आज यानी 25 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के बीच शानदार मैच खेला गया था। हालांकि इस मैच में एक अजीबोगरीब चीज देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बेहतरीन स्थिति में थी और उन्होंने 52 रन पर अपने सिर्फ दो ही विकेट खोए थे। हालांकि इसके बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया टीम ने सिर्फ एक ही रन बनाया और टीम 20.1 ओवर में मात्र 53 रन पर ऑलआउट हो गई।

तस्मानिया की ओर से Beau Webster ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके जिसकी वजह से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इस मैच में अपनी पकड़ नहीं बना पाई। बता दें कि, जब कैमरून बैनक्रॉफ्ट आउट हुए तब वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15.2 ओवर में 52 रन पर दो विकेट था। इसके बाद Billy Stanlake ने जोश इंग्लिश को आउट किया। बचे हुए सात बल्लेबाजों में से कोई भी अपना खाता भी नहीं खोल पाया।

यही नहीं तस्मानिया टीम ने इस मैच को 8.3 ओवर में ही जीत लिया। उन्होंने तीन विकेट खोकर 55 रन बनाए और इस महत्वपूर्ण मैच को अपने नाम किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल ऑवन ने 29 रन बनाए जबकि मैथ्यू वेड ने 29 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। तस्मानिया के बेहतरीन ऑलराउंडर Beau Webster को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। Beau Webster ने इस मैच में छह ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट झटके।

The reigning champions have been bundled out for 53 by Tasmania, losing EIGHT wickets for ONE run (a wide) 😱😱 #WAvTAS

Scorecard: https://t.co/YjVX6RjFj7 pic.twitter.com/t2rdrNd8pB

— cricket.com.au (@cricketcomau) October 25, 2024

अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची तस्मानिया टीम

इस सीजन का अपना पहला मैच तस्मानिया ने विक्टोरिया के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें चार विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद क्वींसलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने के बाद उनके 7 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

वहीं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम इस अंक तालिका में सबसे नीचे है। उन्होंने चार मैच में तीन में हार झेली है और उनके सिर्फ चार ही अंक है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को अब बचे हुए मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। इस सीजन टीम का बल्लेबाजी लाइनअप अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा है लेकिन आने वाले मैच में उन्हें धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...