Skip to main content

ताजा खबर

सिराज-हेड विवाद पर हरभजन सिंह ने रखी अपनी राय, अब ICC के फैसले को बताया गलत

सिराज-हेड विवाद पर हरभजन सिंह ने रखी अपनी राय अब ICC के फैसले को बताया गलत
Siraj and Travis Head (Photo Source: Getty Images)

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान हुई तीखी बहस के बाद ट्रैविस हेड और मोहम्मद सिराज को दंडित किया गया। विवाद तब शुरू हुआ जब सिराज ने हेड को बोल्ड किया और एनिमेटेड तरीके से जश्न मनाया। सिराज के उस सेलिब्रेशन को देखने के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज काफी क्रोधित नजर आए और उसने जवाब में पवेलियन लौटने से पहले तेज गेंदबाज को कुछ अपशब्द कहे।

इसी बीच मोहम्मद सिराज को ट्रेविस हेड से उलझने की आईसीसी ने कड़ी सजा सुनाई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सिराज की 20 प्रतिशत मैच फीस काट ली। वहीं, हेड को भी चेतावनी दी गई है कि इस तरह की हरकत मैदान पर दोबारा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सिराज पर लगे जुर्माने से भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह खुश नहीं हैं। भज्जी ने आईसीसी के फैसले पर ही सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़े:- एडिलेड टेस्ट मैच में विवाद के लिए मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना, तो ट्रैविस हेड को लगाई फटकार

ट्रैविस हेड-मोहम्मद सिराज के बीच हुए विवाद को लेकर हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

हेड-सिराज विवाद पर स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए हरभजन ने कहा, “मुझे लगता है कि आईसीसी प्लेयर्स पर कुछ ज्यादा ही सख्ती दिखाती है। इस तरह की घटना मैदान पर होती रहती है। जाहिर तौर पर ऐसी चीजों को भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए। दोनों प्लेयर्स पैच-अप करने के बाद फिर से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। खैर, आईसीसी ने खिलाड़ियों को सजा सुना ही दी है।

अब इस बात को साइड कर देते हैं और आगे की तरफ देखते हैं। इन विवादों को छोड़कर क्रिकेट पर फोकस करते हैं। यह सब बहुत हुआ।” एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। गाबा में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में रोहित की पलटन सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

आपको बता दें कि, एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 141 गेंदों पर 140 रन की दमदार पारी खेली। हेड ने डे-नाइट टेस्ट में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हेड की पारी ने ऑस्ट्रेलिया की उस जीत में अहम भूमिका निभाई।

আরো ताजा खबर

जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं भारतीय टीम के कोच: रिपोर्ट्स 

VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के जिम्बाब्वे दौरे 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बीसीसीआई के सेंटर...

‘हम गेम को सही से रीड नहीं कर पाए’ – शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर का ईमानदारी भरा कबूलनामा

Gautam Gambhir’s honest admission after third T20I loss (image via getty) ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के हाथों भारत की 125 रनों की करारी हार के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर...

ENG vs IND: पॉवरप्ले में ही आधी टीम लौटी पैवेलियन! भारत के T20I इतिहास में पहली बार दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs IND, 3rd T20I: India recorded their worst powerplay in T20I history by losing 5 wickets for just 54 runs in the first 6 overs (image via getty) मंगलवार,...

ENG vs IND, 3rd T20I: टी20आई इतिहास में भारत को मिली सबसे बड़ी हार! इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदा

ENG vs IND, 3rd T20I (image via getty) मंगलवार, 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए तीसरे टी20आई मैच में भारत को 125 रनों से...