Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 14 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सितंबर 14 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
(Image Credit- Twitter X)

1) बांग्लादेश अक्टूबर में साउथ अफ्रीका की दो मैचों की टेस्ट सीरीज की कर सकती है मेजबानी, पढ़ें बड़ी खबर

अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने बांग्लादेश साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी कर सकती है। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होगी। तो वहीं इस सीरीज को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारी ने भी जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक इस दौरे की औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) ध्रुव जुरेल ने चुना अपना फेवरेट भारतीय क्रिकेटर, रोहित-धोनी नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है उनका चहेता

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने हाल में ही अपने फेवरेट भारतीय क्रिकेटर को चुना है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुरेल ने जिस भारतीय क्रिकेटर का नाम लिया है, उसमें कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे फेमस खिलाड़ी भी नहीं हैं। हाल में ही जुरेल स्पोर्ट्स प्रजेंटर जतिन सप्रू (Jatin Sapru) के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू देते हुए नजर आए हैं। इस इंटरव्यू में जब जतिन ने ध्रुव जुरेल से उनके फेवरेट भारतीय क्रिकेटर का नाम पूछा, तो जुरेल ने पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) को चुना है।  (पढ़ें पूरी खबर)

3) VIDEO: डक पर आउट होने के बाद Shreyas Iyer ने गेंदबाजी से मचाया तहलका, पहली ही गेंद पर चटकाया विकेट

दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड का मुकाबला इंडिया-ए और इंडिया-डी के बीच 12 सितंबर से अनंतपुर में खेला जा रहा है। दूसरे दिन के खेल के दौरान इंडिया-डी के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी स्पेल की पहली ही गेंद पर मयंक अग्रवाल का विकेट चटकाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ‘आप दोनों पर बहुत गर्व है’ जारी दिलीप ट्रॉफी में शम्स मुलानी और तनुष कोटियन की अर्धशतकीय पारी पर सूर्यकुमार यादव

Duleep Trophy 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जारी दिलीप ट्राॅफी में इंडिया ए की ओर से खेलने वाले क्रिकेटर, शम्स मुलानी और तनुष कोटियन की अर्धशतकीय पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि जारी टूर्नामेंट का दूसरा राउंड अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) चैंपियंस ट्राॅफी से पहले स्टेडियमों के नवीकरण के लिए पानी की तरह पैसे बहा रहा है PCB, जाने कितने करोड़ का फंड हुआ जारी

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के मेजबानी अधिकार इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास हैं। इसको लेकर हाल में पाकिस्तान के फैसलाबाद में पीसीबी के बोर्ड और गवर्नर की मीटिंग में चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 12.8 बिलियन (पाकिस्तानी रुपए में) का फंड जारी किया है। इस फंड से पाकिस्तान के लाहौर में मौजूद गद्दाफी स्टेडियम, कराची का नेशनल स्टेडियम और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम का नवीकरण किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

6) IPL 2025 Player Retention को लेकर आई बड़ी अपडेट, BCCI नियमों का ऐलान करने में करेगा और देरी

IPL 2025 ऑक्शन इस साल के अंत में होने की संभावना है, और आगामी सीजन के रिटेंशन नियमों को लेकर सस्पेंस अब भी बना हुआ है। रिटेंशन नियमों को लेकर बीसीसीआई द्वारा अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई इस महीने के अंत तक रिटेंशन नियमों की घोषणा को टाल सकता है। 29 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक सालाना मीटिंग होने वाली है, इससे आईपीएल का कोई लेना देना नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “आराम से रह, बिंदास पहली गेंद मारनी है, मार लेकिन”- रोहित के साथ अपनी पहली बातचीत को लेकर बोले जुरेल

यूट्यूब पर जतिन सप्रू के साथ एक इंटरव्यू में ध्रुव जुरेल ने कहा कि, “रोहित भैया से मेरी कई बार नजरें मिलीं, लेकिन मैं उनसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। फिर उन्होंने यूं ही मुझे आवाज़ दी, ‘इधर आ!’। फिर उन्होंने कहा, ‘क्या हो गया? सब बढ़िया? तेरे में दम है इसलिए तू आया है, तेरे में पोटेंशियल है। आराम से रह, बिंदास। पहली गेंद मारनी है, मार. बस 100 प्रतिशत निश्चित होके मारियो’ वह बातचीत थी और वह तब हुआ था जब मैंने अपना डेब्यू भी नहीं किया था।” (पढ़ें पूरी खबर)

8) Shikhar Dhawan का ये वीडियो देख, धोनी के फैन्स का हाजमा खराब हो जाएगा

Shikhar Dhawan अपने बेबाक अंदाज और बयानों के लिए जाने जाते हैं, साथ ही फैन्स को गब्बर का एटीट्यूड काफी ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में धवन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने 2 खिलाड़ियों के ऑप्शन दिए जा रहे थे और उन्हें अपने फेवरेट खिलाड़ी का चयन करना था। इस दौरान भी धवन अपने जवाब देने में तेजी दिखा रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

9) स्टाइल के मामले में Jadeja की नहीं कर सकता कोई भी बराबरी, इस बार अलग ही Look में आए नजर

Ravindra Jadeja सालों से IPL में CSK टीम से खेल रहे हैं, ऐसे में इस टीम के लोकल फैन्स ऑलराउंडर को काफी प्यार देते हैं। तो जडेजा भी अपने चाहने वालों के लिए कुछ ना कुछ अतरंगी पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां अपनी IPL टीम के फैन्स के लिए सर जडेजा ने अपना अवतार बदल लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Team India का ये वीडियो देख टेंशन में आए बांग्लादेश के खिलाड़ी, पहले ही नेट सेशन में किया कड़ा अभ्यास

Team India ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है, साथ ही चेन्नई से टीम की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। लंबे ब्रेक के बाद खिलाड़ी मैदान पर अपना जलवा दिखाने के लिए बेकरार है, ऐसे में पहले ही नेट सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को जोश देखने लायक था। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...