Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 07, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Arjun Tendulkar, Yograj Singh, India C, Rohit Sharma & Manav Suthar (Photo Source: X/Twitter)

1. Duleep Trophy 2024 के पहले राउंड में इंडिया C ने किया कमाल का प्रदर्शन, इंडिया D को दी करारी शिकस्त

दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे मुकाबले में इंडिया C ने इंडिया D को चार विकेट से हराया। इस मैच में इंडिया C की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इंडिया D के बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

2. ओली पोप ने रचा इतिहास, 147 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे ओली पोप ने श्रीलंका के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में जारी तीसरे टेस्ट में शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। पोप का यह टेस्ट क्रिकेट में 7वां शतक है और ये सातों शतक उन्होंने अलग-अलग टीमों के खिलाफ बनाए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं।

3. मुशीर खान ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, डेब्यू में बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज करके सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। मुशीर खान दलीप ट्रॉफी के डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन ने 1991 में वेस्ट जोन के लिए ईस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए डेब्यू पर 159 रन बनाए थे। मुशीर के ऊपर बाबा अपराजित और यश धुल हैं।

4. खतरे में है बाबर की कप्तानी, अब PCB इस खिलाड़ी को बना सकता है पाकिस्तान का कप्तान

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर उथल-पुथल शुरू हो गया है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अब बाबर आजम से लिमिटेड ओवर की कप्तानी छीनी जा सकती है। बाबर ने पिछले साल दोनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी, मगर टी20 वर्ल्ड कप से पहले पीसीबी ने उन्हें फिर से कप्तान बनाया था।

5. कौन हैं ये मानव सुथार? जिन्होंने दलीप ट्रॉफी में 7 विकेट लेकर किया सभी को हैरान

दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे मुकाबले में इंडिया-सी और इंडिया-डी की भिड़त हुई। इंडिया सी के खिलाड़ी मानव सुथार ने इंडिया डी के खिलाफ मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए पहली पारी में सात विकेट चटकाए। सुथार ने इस दौरान देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, केएस भरत, सारांश सिंह, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे और अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया।

6. VIDEO: रोहित शर्मा पर सवार हुआ फिटनेस का भूत, जिम में टायर के साथ एक्सरसाइज करते हुए आए नजर

वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जिम में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय कप्तान इस वीडियो में रनिंग के साथ-साथ टायरों के साथ एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं।

7. DRS की वजह से घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी तकनीक के बारे में काफी कुछ पता चलेगा: रविचंद्रन अश्विन

दिग्गज भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह बयान दिलीप ट्रॉफी 2024 में इस समय खेले जा रहे इंडिया C बनाम इंडिया D मैच के दौरान दिया। बता दें, इस मुकाबले के दौरान मानव सुथार की गेंद पर रिकी भुई को विवादित आउट दिया गया था।

8. ‘पीसीबी एक सर्कस है’ चैंपियंस वनडे कप का शेड्यूल आने के बाद बोर्ड की तीखी आलोचना करते हुए दिखे Yasir Arafat

हाल में ही पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप का शेड्यूल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा जारी किया गया है। तो वहीं इस शेड्यूल के सामने आने के बाद, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर यासिर अराफत (Yasir Arafat) बोर्ड की जमकर आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। यासिर अराफत ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा- आपके कमजोर पक्ष सामने आ गए हैं। टीम में फिटनेस का मसला है, तकनीक का मसला है और फिर पिचों का मसला है।

9. “वो कोयला ही है…”, मास्टर ब्लास्टर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर योगराज सिंह ये क्या बोल गए

योगराज सिंह ने दिगग्ज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कोयला बताते हुए बड़ा बयान दिया है, जिसके चलते वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। योगरान सिंह ने कहा, क्या आपने कोयले की खान में हीरा देखा है..? वो कोयला ही है… निकालो तो पत्थर ही है, किसी तराशगिर के हाथ में डालो तो चमक के दुनिया का कोहिनूर बन जाता है।

10. VIDEO: दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, गायकवाड़ से मिलने मैदान में घुसा फैन

अनंतपुर में इंडिया सी और इंडिया डी के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2024 मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा को तोड़कर मैदान में घुस गया। ये घटना मैच के दूसरे दिन की है, जब एक फैंस मैदान में घुसकर ऋतुराज गायकवाड़ से मिलने पहुंचा और उनके पैर भी छुए। इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ इंडिया सी टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आज 26 जुलाई, रविवार को भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 2026 समाप्त हुआ। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 35 रनों से जीत...

गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...