Skip to main content

ताजा खबर

सिडनी टेस्ट के पहले दिन उस्मान ख्वाजा ने हाथ में काली पट्टी क्यों पहनी थी? वजह सुन आ जाएंगे आंसू

सिडनी टेस्ट के पहले दिन उस्मान ख्वाजा ने हाथ में काली पट्टी क्यों पहनी थी? वजह सुन आ जाएंगे आंसू

Usman Khawaja (Photo Source X)

IND vs AUS 5th Test: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन काली पट्टी पहनकर खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे और इस तरह फैंस का ध्यान उनकी ओर गया, जो सोच रहे थे कि स्टार बल्लेबाज ने यह पट्टी क्यों पहनी है।

दरअसल, ख्वाजा ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एशवेल प्रिंस की पत्नी को श्रद्धांजलि देने के लिए यह दिल को छू लेने वाला जेस्चर चुना। एशवेल प्रिंस की पत्नी मेलिसा प्रिंस, कैंसर से पीड़ित थी और उनका रविवार को 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एशवेल ख्वाजा के करीबी दोस्त हैं। इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में लंकाशायर के लिए एक साथ खेलने के बाद ख्वाजा और प्रिंस काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।

एशवेल प्रिंस ने पत्नी ने लिए लिखा भावुक पोस्ट 

प्रिंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट लिखा-

“आपके जीवन के अंतिम कुछ महीनों में आपको इतने दर्द से गुजरते देखना बेहद मुश्किल था। लेकिन हम आपको उसी तरह याद रखना चाहते हैं जिस तरह से हम आपको जानते थे। आप एक रत्न थी, और लाखों में एक थी जिन्होंने लोगों के दिलों को एक खास तरीके से छुआ।”

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwell Prince (@ashyp_5)

A post shared by Ashwell Prince (@ashyp_5)

बॉर्डर गावस्कर सीरीज में उस्मान ख्वाजा का प्रदर्शन अब तक कैसा रहा 

ख्वाजा सिडनी में पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन दिन के अंतिम समय में बल्लेबाजी करने आये, जहां मेजबान टीम ने भारत को सिर्फ 185 रन पर आउट कर दिया।
मौजूदा सीरीज में बल्ले से उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा और वे सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह के ओवर में स्लिप पर खड़े केएल राहुल ने उनका शानदार कैच लपका।

वहीं इस पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन तक की बात करें तो पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम स्टंप्स तक 9/1 रन बनाकर 176 रन से पीछे है। वहीं, ख्वाजा ने चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में नौ पारियां खेलकर 143 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...