Skip to main content

ताजा खबर

साल 2024 में निकोलस पूरन ने गेंदबाजों की जमकर लगाई है क्लास, सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की लिस्ट में क्रिस गेल को है पछाड़ा

साल 2024 में निकोलस पूरन ने गेंदबाजों की जमकर लगाई है क्लास, सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की लिस्ट में क्रिस गेल को है पछाड़ा

Nicholas Pooran (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज टीम के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। निकोलस पूरन ने 9 साल के लंबे अंतराल के बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ा। बता दें, क्रिस गेल ने साल 2015 में 135 छक्के जड़े थे। निकोलस पूरन ने 2024 में अभी तक 139 छक्के जड़ दिए हैं।

इस समय यह आक्रामक बल्लेबाज कैरेबियन प्रीमियर लीग में भाग ले रहा है। इस बेहतरीन टूर्नामेंट में 31 अगस्त को खेले गए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स के खिलाफ मुकाबले में निकोलस पूरन ने 43 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी इसी पारी के दौरान क्रिस गेल के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा।

दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की लिस्ट में छह बार अपना नाम शामिल किया है। वहीं टॉप 10 की इस लिस्ट में निकोलस पूरन पहली बार शामिल हुए हैं। 2024 सीजन में निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय टीम को मिलाकर कुल 8 टी20 टीमों की ओर से भाग लिया है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में 58 मुकाबलों में 139 छक्के जड़े हैं। 2024 सीजन में अभी तक पूरन ने 1844 रन बना लिए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए अनुभवी खिलाड़ी ने 499 रन बनाए थे और इस टूर्नामेंट में उन्होंने 36 छक्के जड़े थे। अब कैरेबियन प्रीमियर लीग के बचे हुए मुकाबलों में निकोलस पूरन और भी रिकॉर्ड तोड़ने को देखेंगे।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 44 रनों से जीता मुकाबला

निकोलस पूरन की आक्रामक पारी और केसी कार्टी के 73* रनों की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 250 रन बनाए। इन दो खिलाड़ियों के अलावा सुनील नारायण ने 38 रनों का योगदान दिया। जवाब में SNP टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 206 रन ही बना पाई। त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने यह मैच अपने नाम किया है।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि निकोलस पूरन इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और वो बचें हुए टूर्नामेंट में भी अपना छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...