Skip to main content

ताजा खबर

साल 2024 ने Hardik Pandya को काफी कुछ सिखाया, ऑलराउंडर ने रील के जरिए अपना सफर दिखाया

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

ऑलराउंडर Hardik Pandya सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, ऐसे में आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो या तस्वीर सामने आ जाती है। वहीं इस बार हार्दिक ने जो रील वीडियो शेयर की है, वो काफी ज्यादा स्पेशल है और इस रील के जरिए उन्होंने बताया कि उनका साल 2024 कैसा गया।

साल 2024 को लेकर इमोशनल हुए Hardik Pandya

जी हां, Hardik Pandya ने एक रील वीडियो के जरिए साल 2024 का अपना सफर दिखाया, इस रील पर उन्होंने पूरे साल को लेकर एक डायलॉग लगाया है। डायलॉग में बोला गया है कि-ये साल बहुत कुछ सीखा गया और इस साल कुछ लोगों का साथ भी छूटा। साथ ही रील में हार्दिक के टी20 वर्ल्ड कप से लेकर पाठ पूजा और परिवार के साथ वाली Clips हैं। कैप्शन में लिखा-मैं उस साल को याद करता हूं जो मेरे लिए काफी उतार-चढ़ाव लेकर आया और इसके साथ ही मैं कुछ सीख भी अपने साथ लेकर चलूंगा। आगे उन्होंने लिखा कि- जो कुछ भी मुझे मिला उसके लिए आभारी हूं और नए साल में इतनी आशावाद, दृढ़ संकल्प और प्यार के साथ प्रवेश कर रहा हूं। मेरी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।

Hardik Pandya की इंस्टा रील आपको भी पसंद आएगी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

Hardik Pandya ने साल 2024 में काफी उतार-चढ़ाव देखा

*Hardik Pandya को इस साल IPL में फैन्स ने किया था हद से ज्यादा ही Troll।
*साथ ही इस साल यानी की 2024 में वो नताशा से भी अलग हो गए थे।
*वहीं टी20 वर्ल्ड कप में रहा था उनका शानदार प्रदर्शन और हो गए थे काफी इमोशनल।
*दूसरी ओर काफी समय बाद उन्होंने 2024 में घरेलू क्रिकेट में वापसी की है।

टीम इंडिया से कब खेलते हुए नजर आएंगे हार्दिक अब?

हार्दिक पांड्या ने कई सालों से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, ऐसे में वो BGT के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। दूसरी ओर वो लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, अब वो 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी करते हुए नजर आएंगे।

हाल ही में पांड्या की ये तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

আরো ताजा खबर

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, ईशान किशन इस नंबर पर

Duleep Trophy 2026 (Image credit Twitter – X) 2026-27 दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला गया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा...

साइबर क्राइम एजेंसी के रडार पर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में जांच तेज

Mohammad Rizwan and Imam-ul-Haq Summoned by Pakistan Cyber Crime Agency Over Phone Data Probe (image via getty) Mohammad Rizwan Imam ul Haq cyber crime radar: पाकिस्तान क्रिकेट एक नए विवाद...