Skip to main content

ताजा खबर

साल के आखिरी दिन Hayley Matthews और Deepti Sharma की आईसीसी रैंकिंग में हुआ सुधार, जानें किस पायदान पर पहुंची?

Hayley Matthews and Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)

आज 31 दिसंबर, मंगलवार को साल का आखिरी दिन है। तो वहीं आज जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में महिला श्रेणी में, वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हैली मैथ्यूज और भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को बड़ा फायदा पहुंचा है।

हाल में ही जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी वूमेंस चैंपियनशिप के तहत खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। तो इस दौरान गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दीप्ति ने अहम योगदान दिया था।

ताजा रैंकिंग के बाद वनडे क्रिकेट की महिला श्रेणी में दीप्ति शर्मा गेंदबाजों में 648 रेटिंग पाॅइंट के साथ छठे नंबर पर मौजद हैं। तो वहीं वनडे फाॅर्मेट में ऑलराउंडर की श्रेणी में भी दीप्ति 334 रेटिंग पाॅइंट के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई हैं।

वनडे क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की श्रेणी में इस समय साउथ अफ्रीका की मारिजान काप 444 रेटिंग पाॅइंट के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं, तो वहीं एश्ले गार्डनर 407 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

हैली मैथ्यूज भी तीसरे पायदान पर पहुंची

महिला वनडे क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की श्रेणी में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और बेहतरीन ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज 401 रेटिंग पाॅइंट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में भी हेली को काफी फायदा पहुंचा है।

खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में बल्लेबाजों की श्रेणी में मैथ्यूज 748 रेटिंग पाॅइंट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (757 ) पहले और स्मृति मंधाना 753 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

इसके अलावा भारतीय टीम की ओर से वनडे फाॅर्मेट में जेमिमा राॅड्रिग्स की भी पोजिशन में बदलाव हुआ है। वह जारी ताजा रैंकिंग के बाद बल्लेबाजों की श्रेणी में 22, ऋचा घोष 41 और हरनलीन देओल 54वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 मैचों में 10 विकेट अपने नाम कर, प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवाॅर्ड जीतने में सफल रही रेणुका सिंह ठाकुर, अब वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों की श्रेणी में 17वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

আরো ताजा खबर

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-3 बल्लेबाज, ईशान किशन इस नंबर पर

Duleep Trophy 2026 (Image credit Twitter – X) 2026-27 दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला गया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा...

साइबर क्राइम एजेंसी के रडार पर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में जांच तेज

Mohammad Rizwan and Imam-ul-Haq Summoned by Pakistan Cyber Crime Agency Over Phone Data Probe (image via getty) Mohammad Rizwan Imam ul Haq cyber crime radar: पाकिस्तान क्रिकेट एक नए विवाद...