Skip to main content

ताजा खबर

“सारे सीक्रेट इधर ही बता दूं क्या?”- जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

सारे सीक्रेट इधर ही बता दूं क्या- जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

Suryakumar Yadav (Photo Source: Getty Images)

22 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे और वो रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान हंसी मजाक वाले मूड में नजर आए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों से जुड़े सवाल का मजेदार जवाब दिया।

दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप में अब केवल एक वर्ष का समय बचा है, ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज भारतीय टीम के लिए एक अच्छा तैयारी साबित हो सकती है। जब सूर्या से पूछा गया कि आप किस तरह से अगले साल आयोजित होने वाले मेगा इवेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं तो इसके जवाब में सूर्या ने कहा कि सारे सीक्रेट बता दूं क्या इधर ही?

टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़े सवाल पर Surykumar Yadav ने दिया मजेदार जवाब

मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोडमैप को लेकर किए गए सवाल के जवाब में सूर्या ने कहा, “सारे सीक्रेट बता दूं क्या इधर ही? मैं इस जर्नी का आनंद लेना चाहता हूं। हमें टीम तैयार करनी है, पोजिशन तय करनी है और ज्यादातर मैच एक ग्रुप के रूप में खेलने हैं। मैं और गौती भाई (मुख्य कोच गौतम गंभीर) इसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

इससे पहले सोमवार को टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल ने कहा था, “वर्ल्ड कप एक साल में होने वाला है, इसलिए हम उस तक कैसे पहुंचते हैं, हम इसे अभी से आजमाना चाहते हैं। यही मुख्य लक्ष्य है। गति एक बड़ी चीज है, क्योंकि अगर आप अच्छी शुरुआत करते हैं, तो आप इसे आगे बढ़ा सकते हैं। हमने 2024 का अंत अच्छे से किया है, इसलिए हम इस सीरीज में भी गति को बनाए रखना चाहते हैं।”

यह भी पढ़े:- India vs England, 1st T20I: पहले टी20 मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...