Skip to main content

ताजा खबर

साफ आउट होने के बावजूद मार्कस हैरिस को मिला अंपायर का साथ, इंडिया A के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे में हुआ बड़ा धोखा

AUS A Vs IND A (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया A और इंडिया A के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट की शुरुआत मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हो गई है। खेल का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है और इंडिया A ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं।

बता दें कि, इस मुकाबले में इंडिया A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया A अपनी पहली पारी में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने पहली पारी में पांच चौकों की मदद से 74 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मार्कस हैरिस ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए इंडिया A के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला।

हालांकि मैच के दौरान मार्कस हैरिस को किस्मत का भी काफी अच्छा साथ मिला और तनुष कोटियन की गेंद पर वो आउट होने से बाल-बाल बचे। दरअसल तनुष कोटियन की गेंद पर मार्कस हैरिस आउट थे लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। भारतीय खिलाड़ी की बेहतरीन गेंद को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बिल्कुल नहीं समझ पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर पहली स्लिप पर खड़े फील्डर के पास गई जिन्होंने इस कैच को काफी अच्छी तरह से पूरा किया।

हालांकि फील्ड अंपायर को लगा की गेंद मार्कस हैरिस के बल्ले से नहीं लगी है और उन्होंने आउट का फैसला नहीं दिया। इंडिया A के सभी खिलाड़ी अंपायर के इस फैसले से नाखुश दिखे। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

#MarcusHarris survives a huge appeal from #TanushKotian, and that decision turns the tide in Australia A’s favor! 💥

He went on to score crucial 74 runs, putting his team in the driver’s seat! 🏏💪

Day 2 👉🏻 #AUSAvINDAOnStar | LIVE NOW on Star Sports 1 & Star Sports 1 HD pic.twitter.com/tVpwFWfibP

— Star Sports (@StarSportsIndia) November 8, 2024

इंडिया A के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। केएल राहुल 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए जबकि अभिमन्यु ईश्वरण ने 17 रन बनाए। साई सुदर्शन तीन रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 11 रनों की पारी खेली। Devdutt Padikkal भी एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नीतीश रेड्डी 9* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि ध्रुव जुरेल ने 19* रन बना लिए हैं। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...