Skip to main content

ताजा खबर

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जन ने खास अंदाज में डेविड वॉर्नर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

David Warner and Allu Arjun (Photo Source: Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर 27 अक्टूबर 2024 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पर क्रिकेट जगत समेत दुनिया भर से शुभकामनाएं आ रही है। वॉर्नर को भारत और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जन से कितना प्यार है यह किसी से छिपा नहीं है।

वॉर्नर अक्सर मैदान में एक्टर के फेमस पुष्पा सिग्नेचर स्टेप को दोहराते हुए नजर आते हैं। अल्लू अर्जन ने वॉर्नर के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें विश कर उनका दिन बना दिया है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम पर खास स्टोरी लगाई है, जो सुर्खियां बटोर रही है।

अल्लू अर्जन ने इंस्टा पर पोस्ट की खास स्टोरी

डेविड वॉर्नर के 37वें जन्मदिन पर अल्लू अर्जन ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “मेरे भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं (Many Many happy returns of the day to my brother)”

Allu Arjun Story on David Warner Birthday

वॉर्नर पर से हटा लाइफटाइम बैन

साल 2018 में सैंडपेपर कांड के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर पर कप्तानी को लेकर आजीवन बैन लगा दिया था। हालांकि, पूरे 6 साल बाद वॉर्नर के ऊपर से बैन हटा दिया गया है।

ऐसा रहा है डेविड वॉर्नर का इंटरनेशनल करियर

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल करियर में 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 8786 रन, वनडे में 6932 रन और टी20 में 3277 रन बनाए हैं। वॉर्नर 2015 में वनडे वर्ल्ड कप और 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा रहे।

वॉर्नर 2021 टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। वॉर्नर 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके अलावा वॉर्नर ने 2016 में अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल खिताब जितवाया था।

আরো ताजा खबर

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स की धमाकेदार एंट्री, एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग  में खेलते नजर आएंगे। स्टोक्स ने 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड...

मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम से किया गया ड्रॉप, जोएल डेविस और ओली पीक को मिली जगह

Australia Drop Marnus Labuschagne from ODI Squad for Zimbabwe and South Africa Tours (image via getty) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के आगामी वनडे दौरों के लिए 17...

AFG vs IND: हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी तय, बुमराह के कमबैक का इंतजार बढ़ा – रिपोर्ट्स

AFG vs IND: Hardik Pandya and Nitish Reddy Fit to Play, Bumrah Likely to Miss Out (image via X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई सीरीज से...