Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीका ही नहीं टीम इंडिया पर भी लगा है चोकर्स का ठप्पा, 10 सालों में गंवाए 10 खिताब

साउथ अफ्रीका ही नहीं टीम इंडिया पर भी लगा है चोकर्स का ठप्पा, 10 सालों में गंवाए 10 खिताब

Team India (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम (Team India) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को एकतरफा हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 29 जून को बारबाडोस में उसका सामना साउथ अफ्रीका (South Africa) से होगा। हालांकि, इससे पहले फैन्स को एक बार फिर भारत के हार का डर सताने लगा है, क्योंकि पिछले 10 सालों से मेन इन ब्लू आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में हारता जा रहा है।

जिस तरह साउथ अफ्रीका को चोकर्स के रूप में जाना जाता है, उसी तरह 10 सालों में यही हाल टीम इंडिया का रहा है। टीम ने पिछले 10 वर्षों में 10 आईसीसी टूर्नामेंट्स खेलें, लेकिन हर बार खिताब से चूक गई। इसलिए फैन्स को यह डर है कि इस बार भी टीम इंडिया फाइनल में आकर चोक न कर जाए।

आपको बता दें कि भारत ने पिछले 10 सालों में 10 ICC टूर्नामेंट खेले हैं, इसमें 5 बार खिताब जीतने के करीब आकर टीम इंडिया हार गई।

ICC टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया का प्रदर्शन (2013 के बाद से)

2014- टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार
2015- वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार
2016- टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार
2017- चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार
2019- वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार
2021- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार
2021- टी-20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज से बाहर
2022- टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार
2023- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार
2023- वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार

वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में आकर हारती रही है। उसने वर्ल्ड कप (वनडे-टी20) इतिहास में पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। उसके पास आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का एक शानदार मौका है, क्योंकि इस टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने कमाल का प्रदर्शन किया और अब तक वह अजेय है। टीम इंडिया भी इस संस्करण में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है और उसके पास भी खिताब जीतने का अच्छा अवसर है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाया जीत का चौका, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया 

India vs Netherlands (Image Credit- Twitter X) भारत और नीदरलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज 18 फरवरी, बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद...

IND vs NED: शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया!

IND vs NED: Shivam Dube (image via JioHotstar) शिवम दुबे की शानदार बैटिंग और वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन की मदद से भारत ने सोमवार को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम नीदरलैंड मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

IND vs NED (image via X) भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप गेम 17 रन से जीता और सुपर 8 में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उतरेगा। बुधवार, 18...

T20 WC 2026: नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर, ग्रुप ए में टाॅप पर पहुंचा भारत, देखें मैच 36 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल 

Team India (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया...