Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

South Africa (Image Credit- Twitter X)

BAN vs SA: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए, आज 30 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि साउथ अफ्रीका का यह दौरा, बांग्लादेश में कुछ समय पहले राजनीतिक अस्थिरता के चलते अधर में लटका था, लेकिन हाल में इस दौरे को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) से ग्रीन सिग्नल मिला है।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 अक्टूबर को ढाका में होने वाले पहले मैच से होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच चट्टोग्राम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीकी टीम की कमान टेम्बा बावुमा के हाथों में सौंपी गई है। उपमहाद्वीप परस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, साउथ अफ्रीका ने टीम में तीन स्पिनरों को जगह दी है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैच खेलने वाले लैफ्ट आर्म स्पिनर मुथुसामी की वापसी कराई है, जो बांग्लादेश दौरे पर केशव महाराज और डेन पिएड्ट के साथ, प्रोटीज टीम के तीसरे प्रमुख स्पिनर होंगे। टीम की घोषणा के समय साउथ अफ्रीकी कोच Shukri Conrad ने क्रिकबज के हवाले से कहा-

मैं सबसे पहले दोनों बोर्ड, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि यह सीरीज आगे बढ़े। बांग्लादेश दौरे के लिए हमेशा एक कठिन जगह है।

वे घरेलू मैदान पर एक मजबूत टीम बन गए हैं और हमें उस चुनौती के लिए तैयार रहना होगा, जो हमारा इंतजार कर रही है। इसलिए, हमने उन परिस्थितियों के लिए एक टीम चुनी है जिसकी हम अपेक्षा करते हैं कि जब हम वहां पहुंचेंगे तो हमारा स्वागत किया जाएगा।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, डेन पिएड्ट, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन और काइल वेरिन।

बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट, 21 से 25 अक्टूबर: शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

दूसरा टेस्ट, 29 अक्टूबर से 2 नवंबर: जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...