Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, शाहीन अफरीदी हुए टीम से बाहर

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, शाहीन अफरीदी हुए टीम से बाहर

Pakistan vs England, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका में तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज साथ ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट टीम में बाबर आजम की वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अभी भी टेस्ट टीम से बाहर हैं।

शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर करने के पीछे बोर्ड ने कारण बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की वजह से उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है। इसलिए उनको अभी सिर्फ वनडे और टी20 टीम में रखा है। पाकिस्तान मेंस सिलेक्शन कमिटी ने 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली तीनों फॉर्मेट सीरीज के लिए अलग-अलग टीम का चयन किया है।

बाबर आजम के अलावा मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब और सलमान अली आगा तीनों फॉर्मेट में हैं। वहीं, तेज गेंदबाज नसीम शाह टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेंगे। इसके अलावा मोहम्मद अब्बास की करीब ढाई साल टीम में वापसी हुई है। उनको टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है। नसीम शाह की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो मैचों से ड्रॉप किया गया था।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

टेस्ट टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह , नोमान अली, सईम अयूब और सलमान अली आगा

वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस रऊफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम, तय्यब ताहिर और उस्मान खान (विकेटकीपर)

T20I टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस रऊफ, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान (विकेटकीपर)

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...