Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड भविष्य में अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलना रखेगा जारी

South Africa vs Afghanistan (Photo Source: X/Twitter)

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज यूएई में खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। टीम अब भारत के अलावा सभी फुल-टाइम मेंबर देशों के खिलाफ जीत हासिल कर चुकी है।

इस बीच, साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज जारी रखने की फिर से पुष्टि कर दी है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने ऐसा फैसला विभिन्न क्वार्टर द्वारा आलोचनाओं के जवाब में लिया है।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया स्टेटमेंट

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में इस बात पर जोर दिया की वह लैंगिक समानता (Gender Equity) और महिला क्रिकेट को समान मान्यता देने में विश्वास करता है, लेकिन वह अफगान क्रिकेट खिलाड़ियों को उनकी सरकार के कार्यों के लिए दंडित करने का समर्थन नहीं करता है। CSA ने लिखा,

सीएसए इस बात को लेकर सचेत है कि लैंगिक समानता कभी भी एक जेंडर के दूसरे जेंडर की कीमत पर नहीं आनी चाहिए। हम मानते हैं कि एक जेंडर की उन्नति करने से दूसरे जेंडर के अधिकारों को कम नहीं किया जाना चाहिए। सीएसए का मानना ​​है कि तालिबान की कार्रवाइयों के लिए अफगान क्रिकेट खिलाड़ियों – पुरुष और महिला दोनों – को द्वितीयक उत्पीड़न के अधीन करने का कोई जस्टिफिकेशन नहीं है। हम इस मामले को सुलझाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के फॉर्मल स्ट्रक्चर के भीतर सदस्य देशों के साथ बातचीत जारी रखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार के कहने पर मानव अधिकारों के हनन के विरोध में अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है। हालांकि सीएसए का मानना है कि यह रणनीति सही नहीं है। CSA ने स्टेटमेंट में आगे लिखा,

हम जो भी उपाय करने पर विचार करेंगे, उनमें अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा खेलों में महिलाओं की भागीदारी पर बैन लगाने से पहले महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा की गई प्रगति को ध्यान में रखना होगा।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...