Skip to main content

ताजा खबर

साई सुदर्शन की लंदन में पीठ की सफल सर्जरी हुई, युवा खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

साई सुदर्शन की लंदन में पीठ की सफल सर्जरी हुई, युवा खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

Sai Sudharsan (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की लंदन में एक सफल सर्जरी हुई है। पीठ की इस सर्जरी के बाद उम्मीद है कि खिलाड़ी बहुत ही जल्द क्रिकेट में वापसी कर पाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की ओर से बल्ले से धमाल मचाने वाले सुदर्शन ने अपनी सर्जरी की जानकारी, सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बता दें कि सर्जरी को लेकर खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में खिलाड़ी ने लिखा-

कुछ ही समय में मजबूत होकर वापस आऊंगा, मेडिकल टीम और बीसीसीआई को उनके प्रयासों और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके प्यार और समर्थन के लिए टाइटंस परिवार को धन्यवाद।

देखें साई सुदर्शन की यह पोस्ट

गौरतलब है कि इस सर्जरी से पहले साई सुदर्शन तीनों फाॅर्मेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोर रहे थे। सुदर्शन ने भारत ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने एक अनऑफिशिएल टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली थी।

तो वहीं इससे पहले सुदर्शन ने रणजी में और दलीप ट्राॅफी में तमिलनाडु के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा काउंटी क्रिकेट में 23 वर्षीय खिलाड़ी ने सरे टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया था।

हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में नहीं रोका गया। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने सुदर्शन की बजाए देवदत्त पडिक्कल पर विश्वास दिखाया। हालांकि, पडिक्कल पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए मैच में पहली पारी में शून्य, तो दूसरी पारी में सिर्फ 25 रन ही बना पाए।

खैर, आईपीएल 2025 के पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने 8.50 करोड़ देकर खिलाड़ी को रिटेन किया था। देखने लायक बात होगी कि इस सर्जरी के बाद युवा खिलाड़ी क्रिकेट में कब तक वापसी कर पाता है?

আরো ताजा खबर

“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं

Wasim Akram slams Pakistan fans for hero’s welcome to Razaullah (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम...

3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 players IND’s ODI squad against West Indies (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए...

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...