Skip to main content

ताजा खबर

सहायक कोच कार्ल हॉपकिंसन और रिचर्ड डॉसन को इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम से किया जा सकता है बाहर, जाने क्या है पूरा मामला

Carl Hopkinson And Richard Dawson (Pic Source-X)

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 17 नवंबर को इस बात की पुष्टि की कि सहायक कोच कार्ल हॉपकिंसन और रिचर्ड डॉसन व्हाइट बॉल कोचिंग सेटअप से हट जाएंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि ब्रैंडन मैकुलम जनवरी 2025 से सभी फॉर्मेट के कोच के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इससे पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किए जा रहे हैं।

इस समय ब्रैंडन मैकुलम इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच हैं और बहुत जल्द उन्हें तीनों ही फॉर्मेट का मुख्य कोच नियुक्त किया जाएगा। कार्ल हॉपकिंसन 2018 से इंग्लैंड के फील्डिंग कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं और वो 2019 वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप 2022 की इंग्लिश टीम के कोचिंग स्टाफ का भी भाग रह चुके हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक कार्ल हॉपकिंसन ने कहा कि, ‘पिछले 7 साल से मैं इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हूं और मुझे इस बात की काफी खुशी है कि मैंने दो ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नेशनल लीड फील्डिंग कोच के रूप में शुरुआत करने के बाद मैंने रिचर्ड डॉसन के साथ काम किया ताकि इंग्लैंड की U19 टीम को 24 साल में पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने में मदद मिल सके।

वर्ल्ड कप में हमने जिन युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया और हमें पूरी उम्मीद है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में खिलाड़ी एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।’

मैंने इंग्लैंड के वातावरण में हर एक मिनट का लुफ्त उठाया है: रिचर्ड डॉसन

रिचर्ड डॉसन ने कहा कि, ‘मैंने इंग्लैंड के वातावरण में हर एक मिनट का लुफ्त उठाया है और साथ ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ व्हाइट बॉल खिलाड़ियों के साथ काम करने में भी मुझे काफी मजा आया है। काफी अच्छा लग रहा है कि U19 से सीनियर टीम तक का सफर मजेदार रहा।

U19 टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी और यह मेरे करियर का सबसे बड़ा हाईलाइट था। मैं यही चाहता हूं कि इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी दुनिया में जबरदस्त प्रदर्शन करें और हम ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफी जीत सकें।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...