
(Image Credit- Instagram)
क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच टीम इंडिया का हर खिलाड़ी परिवार के साथ वक्त बिता रहा है, जहां इस लिस्ट में KL Rahul का नाम भी शामिल है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के बल्लेबाज की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें केएल कुछ खास लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
वाइट बॉल क्रिकेट में फ्लॉप रही वापसी
जैसे गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड के कोच बने, वैसे ही श्रेयस अय्यर के अलावा KL Rahul की भी वनडे टीम में वापसी हो गई। लेकिन श्रेयस के साथ-साथ केएल भी अपनी वापसी में सुपर फ्लॉप रहे, जहां ये दोनों ही बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में सुपर फ्लॉप रहे और रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए।
जब ससुर साहब के खास दिन का जश्न मनाने पहुंचे KL Rahul
*हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी का था जन्मदिन।
*जहां इस खास मौके पर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर की थी शेयर।
*तस्वीर में सुनील के दामाद KL Rahul सहित पूरा परिवार आया नजर।
*साथ ही इस तस्वीर में राहुल नजर आ रहे थे काफी ज्यादा कूल लुक में।
सुनील शेट्टी ने KL Rahul संग ये तस्वीर की है शेयर
View this post on Instagram
A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)
क्या अब बदल जाएगी केएल की IPL टीम?
इस साल के अंत में IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होंगे, जिसे लेकर अब कुछ बड़ी रिपोर्ट्स सामने आने लगी है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक LSG टीम केएल राहुल को टीम से रिलीज करने का मन बना रही है, केएल के कप्तान रहते हुए ये टीम एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है। साथ ही रिपोर्ट ये भी आई थी कि केएल RCB टीम के लिए IPL 2025 खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वैसे इस साल SRH के खिलाफ बुरी तरह मैच हारने के बाद LSG टीम के मालिक ने राहुल को सभी के सामने काफी कुछ सुना दिया था और तभी से राहुल इस टीम से अलग होने के बार में सोच रहे थे।
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

