
Haris Rauf (Pic Source-X)
आज यानी 11 दिसंबर को आईसीसी ने पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ नवंबर 2024 के विजेता की घोषणा की है। पाकिस्तान के घातक तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने यह बेहतरीन अवार्ड अपने नाम किया है। बता दें कि, हारिस राउफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज में आक्रामक गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए थे।
उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 साल में पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम की थी।हारिस राउफ ने नवंबर महीने में कुल 18 विकेट झटके थे। यही नहीं अनुभवी तेज गेंदबाज ने भारत के जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन को पछाड़कर यह अवार्ड जीता है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में हारिस राउफ ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया था और 29 रन देकर 5 विकेट झटके थे। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया 163 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पाकिस्तान ने इस मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया था।
इन दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में भी हारिस राउफ ने अपनी छाप छोड़ी थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में हारिस राउफ ने पांच विकेट झटके थे।
जिंबाब्वे के खिलाफ भी हारिस राउफ ने की थी जबरदस्त गेंदबाजी
महीने के अंत में पाकिस्तान ने जिंबाब्वे का दौरा किया था। इस दौरे में हारिस राउफ ने तीन विकेट झटके थे जिसकी वजह से पाकिस्तान ने मेजबान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत दर्ज की थी।
हारिस राउफ भी इस बात से काफी खुश है कि उन्होंने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ नवंबर का अवार्ड जीता है। वो खुद यही चाहेंगे कि आने वाले समय में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और भी बेहतरीन गेंदबाजी करें और विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खामोश रखें।
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

