
India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)
न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 जून को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एक रोमांचक थ्रिलर मैच खेला गया। बता दें कि इस लो स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 रनों से जीत हासिल की है।
दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भारत के खिलाफ नजदीकी मुकाबले में हार के बाद, उसकी क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिल रही है। तो वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) जमकर बरसे हैं। अकरम का कहना है कि अब समय आ गया है कि पूरी टीम बदलने का।
पाकिस्तान टीम पर जमकर बरसे वसीम अकरम
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर वसीम अकरम ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- वे 10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, और मैं उन्हें नहीं सिखा सकता। मोहम्मद रिजवान को कोई गेम अवेयरनेस नहीं है।
उन्हें पता होना चाहिए था कि जसप्रीत बुमराह को विकेट लेने के लिए गेंद दी गई थी और आपकी समझदारी होती है कि आपको उन्हें सावधानी से खेलना चाहिए था। लेकिन रिजवान एक बड़ा शाॅट खेलने गए और अपना विकेट गंवा बैठे।
अकरम ने आगे कहा- इफ्तिखार अहमद लेग साइड पर एक शॉट लगाना जानते हैं। वह वर्षों से टीम का हिस्सा हैं लेकिन बल्लेबाजी करना नहीं जानते। मैं फखर जमान को जाकर गेम अवेयरनेस के बारे में नहीं बता सकता, क्योंकि वे काफी समय से टीम का हिस्सा हैं।
पाकिस्तानी खिलाड़ी सोचते हैं कि अगर वे अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो कोच बर्खास्त कर दिये जायेंगे और उन्हें कुछ नहीं होगा। लेकिन अब कोचों को बरकरार रखने और पूरी टीम को बदलने का समय आ गया है।
दूसरी ओर, अब भारतीय टीम के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को अपने अगले मैच में 11 जून को कनाडा का सामना करना है। अगर पाकिस्तान को जारी टी20 वर्ल्ड कप की सुपर 8 की रेस में बने रहना है, तो उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?
‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान
“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स
NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

