Skip to main content

ताजा खबर

‘समय आ गया है पूरी टीम बदलने का’ भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम की आलोचना करते हुए वसीम अकरम

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 जून को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एक रोमांचक थ्रिलर मैच खेला गया। बता दें कि इस लो स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 रनों से जीत हासिल की है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भारत के खिलाफ नजदीकी मुकाबले में हार के बाद, उसकी क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिल रही है। तो वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) जमकर बरसे हैं। अकरम का कहना है कि अब समय आ गया है कि पूरी टीम बदलने का।

पाकिस्तान टीम पर जमकर बरसे वसीम अकरम

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर वसीम अकरम ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- वे 10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, और मैं उन्हें नहीं सिखा सकता। मोहम्मद रिजवान को कोई गेम अवेयरनेस नहीं है।

उन्हें पता होना चाहिए था कि जसप्रीत बुमराह को विकेट लेने के लिए गेंद दी गई थी और आपकी समझदारी होती है कि आपको उन्हें सावधानी से खेलना चाहिए था। लेकिन रिजवान एक बड़ा शाॅट खेलने गए और अपना विकेट गंवा बैठे।

अकरम ने आगे कहा- इफ्तिखार अहमद लेग साइड पर एक शॉट लगाना जानते हैं। वह वर्षों से टीम का हिस्सा हैं लेकिन बल्लेबाजी करना नहीं जानते। मैं फखर जमान को जाकर गेम अवेयरनेस के बारे में नहीं बता सकता, क्योंकि वे काफी समय से टीम का हिस्सा हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ी सोचते हैं कि अगर वे अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो कोच बर्खास्त कर दिये जायेंगे और उन्हें कुछ नहीं होगा। लेकिन अब कोचों को बरकरार रखने और पूरी टीम को बदलने का समय आ गया है।

दूसरी ओर, अब भारतीय टीम के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को अपने अगले मैच में 11 जून को कनाडा का सामना करना है। अगर पाकिस्तान को जारी टी20 वर्ल्ड कप की सुपर 8 की रेस में बने रहना है, तो उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...