Skip to main content

ताजा खबर

सभी भाई यह समझ सकते हैं..: यूसुफ पठान के साथ हुई क्रिकेट फील्ड पर अपनी बहस को लेकर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर साझा की मजेदार वीडियो

Irfan Pathan and Yusuf Pathan (Photo Source: X)

10 जुलाई को वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स 2024 टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मैच को दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने 54 रनों से अपने नाम किया। मैच के दौरान भारतीय टीम को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें 156 रन बनाने थे।

इंडिया चैंपियंस की बल्लेबाजी की पारी के दौरान एक छोटी सी गलती की वजह से इरफान पठान रनआउट हो गए थे। उस समय उनके साथ क्रीज पर उन्हीं के भाई यूसुफ पठान थे। यूसुफ पठान खुद इस चीज को देखकर काफी नाराज हुए की उनके छोटे भाई इरफान पठान ने उनकी बात नहीं मानी और पूर्व ऑलराउंडर को अपना विकेट खोना पड़ा।

मैच के खत्म होने के बाद आज यानी 11 जुलाई को इरफान पठान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वो यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि यह सभी भाई समझ सकते हैं कि जब दोनों अपने माता-पिता के सामने होते हैं तब काफी प्यार से मिलते हैं लेकिन जब माता-पिता घर में नहीं रहते हैं तब दोनों भाइयों के बीच काफी लड़ाई देखने को मिलती है। इरफान पठान ने यह वीडियो मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा की।

यह रही वीडियो:

🙈 @iamyusufpathan @India_Champions all brothers can relate to this… pic.twitter.com/eQRu31Wmub

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 11, 2024

मैच की बात की जाए तो भले ही भारत इसको अपने नाम ना कर पाए हो लेकिन उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंडिया चैंपियंस का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी खराब रहा है। भले ही उन्होंने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली हो लेकिन अगर टीम को इस टूर्नामेंट के फाइनल को जीतना है तो आगामी मुकाबलों में उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना होगा।

दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से यूसुफ पठान ने 54 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के लगाए थे। इरफान पठान की बात की जाए तो उन्होंने 35 रनों का योगदान दिया था जबकि सुरेश रैना ने 21 रन बनाए थे। 23 रन रॉबिन उथप्पा ने बनाए थे। अब भारत को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ 12 जुलाई को खेलना है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...