Skip to main content

ताजा खबर

सफल हार्ट सर्जरी के बाद युवा बल्लेबाज यश ढुल अपने बेहतरीन फॉर्म में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है

Yash Dhull (Pic Source-Twitter)

युवा बल्लेबाज यश ढुल ने U-19 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए चार मैच में 229 रन बनाए थे। उनकी इस बल्लेबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में इस युवा खिलाड़ी ने भारतीय U-19 टीम की ओर से महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। यही नहीं रणजी ट्रॉफी 2021-22 सीजन में दिल्ली की ओर से अपने डेब्यू मैच में यश ढुल ने दो शतक बनाए थे और तमाम आलोचकों की बोलती बंद की थी।

बता दें, यश ढुल ने 2022-23 सीजन में दिल्ली की ओर से 47.96 के औसत से 1199 रन बनाए थे। वो इस सीजन में दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। हालांकि जब यश राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में से तब यह पता चला कि उनके दिल में छेद है और उन्हें ऑपरेशन की बेहद जरूरत है। यश ढुल के दिल के छेद का ऑपरेशन सफल रहा है और इस समय खेले जा रहे दिल्ली प्रीमियर लीग में कमेंटेटर ने युवा खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की।

यश ढुल को सेंट्रल दिल्ली किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बाद में इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेला और अपनी बल्लेबाजी के क्रम में भी बदलाव किया। इस शानदार बल्लेबाज ने 20 के नीचे के औसत और 113 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 93 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन दिल्ली प्रीमियर लीग के पांच मैच में बनाए हैं।

न्यूज18 के मुताबिक यश ढुल ने कहा कि, ‘कुछ चीजें हुई है पहले और मैं रिकवर करके आया हूं। थोड़ा समय लग रहा है लेकिन मैं सकारात्मक हूं और अपने खेल के लिए शत प्रतिशत दूंगा।’

यश ढुल के पिता ने किया बड़ा खुलासा

यश ढुल के पिता ने कहा कि, ‘यह ज्यादा गंभीर नहीं था। यश के जन्म से ही उनके दिल में छेद था और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की मेडिकल टीम ने छोटी सी सर्जरी की सलाह दी थी। उनका ट्रीटमेंट दिल्ली में ही हुआ और बीसीसीआई भी इस पीरियड के दौरान उनका लगातार चेक कर रही थी।’

यश ढुल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। उनका प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं युवा खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में भी जगह बनाने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...