Skip to main content

ताजा खबर

सनथ जयसूर्या श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ जीत से हैं काफी खुश, दिग्गज ने की 1998 की द ओवल टेस्ट जीत से बड़ी तुलना

सनथ जयसूर्या श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ जीत से हैं काफी खुश दिग्गज ने की 1998 की द ओवल टेस्ट जीत से बड़ी तुलना

Sanath Jayasuriya (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई यादगार लम्हे रहे हैं, जिसे तमाम क्रिकेट फैंस आज तक नहीं भूल पाए हैं। इन्हीं में से एक है 1998 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में श्रीलंका टीम की जीत। इस मैच में श्रीलंका टीम के उस समय के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 278 गेंदों में 213 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

हाल ही में श्रीलंका टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद श्रीलंका टीम के Interim कोच सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका की 1998 और 2024 ओवल टेस्ट जीत की तुलना की।

बता दें कि श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ इस वेन्यू में जो मैच जीता था, वहां की परिस्थिति उस समय काफी अलग थी। हालांकि, ठंड और Cloudy मौसम में ग्रीन ट्रैक में श्रीलंका ने जीत दर्ज की।

इंग्लैंड के खिलाफ 2024 में तीसरा अंतिम टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद सनथ जयसूर्या ने कहा कि, ’27 साल पहले हमने अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में वहां जीत दर्ज की थी। मुथैया मुरलीधरन को वहां 16 विकेट मिले थे और मैंने दोहरा शतक जड़ा था। अरविंदा डी सिल्वा ने 150 रन बनाए थे। द ओवल वो जगह है, जिसे हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। लेकिन इन खिलाड़ियों ने जहां खेला है, वहां की परिस्थिति बिल्कुल ही अलग थी।’

इस जीत का क्रेडिट सभी खिलाड़ियों को जाता है: सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या ने आगे कहा कि, ‘यह काफी मुश्किल परिस्थिति थी क्योंकि घास भी अलग थी और मौसम भी मेजबान के पक्ष में था। इस जीत का क्रेडिट सभी खिलाड़ियों को जाता है। फील्डर ने काफी अच्छी फील्डिंग की और बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में अपना काम बखूबी से निभाया।’

मैच की बात की जाए तो तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 325 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका अपनी पहली पारी में 263 रन पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 156 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद श्रीलंका ने 219 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भले ही तीसरा टेस्ट श्रीलंका ने जीता हो, लेकिन इस टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...