Skip to main content

ताजा खबर

“सच्चाई पता करके करना भी क्या है”- अर्शदीप सिंह के रिटेंशन को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

Punjab Kings (Photo Source: Getty Images)

पंजाब किंग्स (PBKS) ने हाल ही में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑक्शन में अन्य फ्रेंचाइजी ने भी बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज में दिलचस्पी दिखाई अंत में पंजाब उन्हें खरीदने में कामयाब रही। पंजाब ने ऑक्शन से पहले अर्शदीप को रिटेन नहीं करने का फैसाल किया था, जिससे लोगों को हैरानी हुई।

इसी बीच अर्शदीप को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अब बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मैं ये सच्चाई नहीं जानना चाहता कि पंजाब ने अर्शदीप को रिटेन क्यों नहीं किया? उन्होंने साथ ही कहा कि एक मामले में अर्शदीप धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह से भी आगे हैं।

Aakash Chopra ने Arshdeep Singh को लेकर दिया बड़ा बयान

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”अगर अर्शदीप को रिटेन करते तो भी 18 करोड़ रुपये खर्च होने वाले थे। फर्स्ट रिटेंशन के रूप में उन्हें रखना पड़ता। बड़ा सवाल यह है कि क्या अर्शदीप ने पैसों के चलते रिटेंशन से मना किया था या फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन ऑफर ही नहीं की थी? क्या वह छोड़ना चाहते थे? हमें नहीं मालूम। सच्चाई यह है कि पता करके करना भी क्या है। वह वापस पंजाब किंग्स में पहुंच गए हैं। पंजाबी है पंजाबियों के पास रहेगा। वह शानदार गेंदबाज हैं।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ”नई गेंद हो, पुरानी गेंद हो, वह अच्छी गेंदबाजी करते हैं। वह इंडियन फास्ट बॉलर हैं। बुमराह के बाद अगर कोई यह काम कंसिस्टेंटली कर पा रहा है तो वह अर्शदीप हैं। अगर विकेट के मामले में देखेंगे तो बुमराह से भी आगे भाग गए हैं। अर्शदीप थोड़े महंगे रहते हैं लेकिन वह विकेटटेकर हैं।”

बता दें कि अर्शदीप टी-20 इंटनरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। T20Is में अर्शदीप ने 95, भुवनेश्वर कुमार ने 89 और बुमराह ने 89 विकेट लिए हैं। अर्शदीप ओवरऑल लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उन्हें इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचने के लिए दो और विकेट की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

शापूर जादरान को काबुल में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, साथी खिलाड़ियों ने दिया कंधा

Shapoor Zadran final tribute (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को गुरुवार को काबुल के मरंजन हिल कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक...

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, जिम्बाब्वे वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज बल्लेबाज!

Litton Das (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज...

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली, सचिन ने खास अंदाज में दी बधाई

Sachin Tendulkar Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने लंबे समय के साथी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईसीसी हॉल...

‘हर गेंदबाज अब उन्हें टारगेट करेगा’- वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल कमजोरी पर पार्थिव पटेल ने चेताया

Parthiv Patel’s Stern Warning to Young Opener Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को एक अहम चेतावनी दी है। उन्होंने...