Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर से मिली एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली एथलीट Manu Bhaker, देखें फोटोज 

Manu Bhaker and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय एथलीट मनु भाकर (Manu Bhaker) जिन्होंने हाल में ही खत्म हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में दो मेडल जीते थे, वह पूर्व भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से मिलती हुई नजर आई हैं। तो वहीं इस मुलाकात के दौरान वह सचिन की पत्नी अंजली से भी मिली और इस दौरान मनु के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि हरियाणा से आने वाली 22 वर्षीय मनु ने ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल वीमेन और मिक्स टीम इवेंट में दो मेडल अपने नाम किए थे। वह आजाद भारत की पहली ऐसी एथलीट हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल हासिल किए। भारत ने इस ओलंपिक में कुल 6 मेडल हासिल किए थे, जिसमें से मनु ने अकेले ही दो कांस्य पदक जीते थे।

दूसरी ओर, अब मनु महान सचिन तेंदुलकर से मिलती हुई नजर आई हैं। मनु ने सचिन से मुलाकात की कुछ फोटोज को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज में सचिन ने मनु को एक मूमेंटो में भेंट किया, तो मनू भी अपने दो कांस्य पदक सचिन को दिखाती हुई नजर आई।

साथ ही इन फोटोज को शेयर करते हुए मनु ने कैप्शन में लिखा- एकमात्र सचिन तेंदुलकर सर! क्रिकेट आइकन के साथ इस खास पल को साझा करने में धन्य महसूस कर रही हूं! उनकी यात्रा ने मुझे और हममें से कई लोगों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित किया। कभी ना भूलने वाली याद के लिए धन्यवाद सर।

देखें मनु भाकर की सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की ये फोटोज

The one and only Sachin Tendulkar sir!

Feeling blessed to share this special moment with the cricketing icon! His journey motivated me and many of us to chase our dreams. Thank you sir for unforgettable memories! 🙌🏏 #FamilyLove #CricketLegend #Inspiration #SachinTendulkar… pic.twitter.com/qtHdkhkbHR

— Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) August 30, 2024

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल में ही न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में मनु ने सचिन के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली को रोल माॅडल बताया था। इस इंटरव्यू में मनु ने कहा-

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एमएस धोनी आइकन और लीजेंड हैं। वे महान रोल मॉडल हैं, उन्होंने हमेशा देश को गौरव दिलाया है और कई वर्षों तक भारत को गौरवान्वित किया है। जब उनसे सराहना मिलती है, तो वाकई अच्छा लगता है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...